मिथुन राशि वालों के लिए 3 मार्च का ब्लड मून लाएगा सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर, जानें उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 3 March: देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार, यह खगोलीय घटना मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और बड़े बदलावों का संदेश लेकर आई है. ग्रहण के सूतक काल से लेकर करियर और पारिवारिक खुशियों तक, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और नकारात्मकता से बचने के लिए क्या हैं उपाय आइए जानते हैं.
Aaj Ka Gemini Horoscope 3 मार्च 2026 ( मिथुन राशिफल): साल 2026 की शुरुआत खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से बहुत हलचल भरी होने वाली है. आज 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. इस घटना की खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत के कई भागों में दिखाई देगा, जिसके कारण इसका धार्मिक महत्व काफी बढ़ गया है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच सटीक रूप से आ जाती है, तो चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में छिप जाता है और तांबे जैसी लाल आभा बिखेरता है. भारत में यह ग्रहण ‘ग्रस्तोदित’ अवस्था में दिखाई देगा, यानी जब शाम को चंद्रमा उदय होगा, तो वह पहले से ही ग्रहण की चपेट में होगा.
ग्रहण का समय और सूतक काल
देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आंशिक ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03:20 बजे से हो जाएगी, जबकि पूर्ण ग्रहण की मुख्य अवधि शाम 04:34 से 05:32 बजे तक रहेगी. भारत में दृश्यता होने के कारण सूतक काल के नियमों का पालन किया जाएगा, जिससे मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और शुभ कार्यों पर विराम रहेगा. यही वजह है कि होलिका दहन एक दिन पहले किया गया. त्योहारों के कैलेंडर पर भी इसका सीधा असर पड़ा है. चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा की तिथियों के संयोग के कारण रंगों वाली होली अब 4 मार्च को खेली जाएगी. ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि ग्रहण के साये में रंगों का उत्सव मनाना शास्त्र सम्मत नहीं माना जाता है.
मिथुन राशि को मिलेंगे अच्छे परिणाम
योगेश कुकरेती बताते हैं कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज लगने वाला ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है. मिथुन राशि वालों के जीवन में यह ग्रहण सकारात्मक ऊर्जा और बड़े बदलाव लेकर आएगा. पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी और करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. मिथुन राशि के जातकों को आज कामकाज में बहुत ज्यादा मेहनत या अतिउत्साह से बचने की जरूरत है. पेशेवर विषयों को सहजता से लें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. आपकी कार्ययोजनाएं अब धीरे-धीरे आकार लेने लगेंगी. सामाजिक गतिविधियों में सहयोग मिलेगा और आपका संपर्क क्षेत्र पहले से काफी बेहतर होगा.
वाणिज्यिक प्रबंधन और सामाजिक प्रभाव
वाणिज्यिक प्रबंधन को आज नया बल मिलेगा. मेलजोल के मामले में आप काफी सहज रहेंगे और सुख-सुविधाओं पर आपका जोर रहेगा. समाज में आपकी साख और प्रभाव बढ़ेगा. आज आपकी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदार व्यक्ति से भेंट हो सकती है. आसपास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और आप संबंधों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे. सुरक्षा और आध्यात्मिक शांति के लिए ज्योतिषाचार्य ने विशेष सलाह दी है कि होलिका दहन के समय पीली सरसों को बच्चों के सिर से सात बार वारकर अग्नि में समर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व है.
आज मिथुन राशि के लिए शुभ अंक और उपाय
शुभ अंक: 3, 5, 9
शुभ रंग: पीच कलर
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. ऐसे में ग्रहण के समय “ऊँ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा. इसके अलावा, इस दिन हरी वस्तुएं दान करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


