मिथुन राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत, नौकरी करने वालों की तो मौज, जानें पूरा राशिफल

मिथुन राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत, नौकरी करने वालों की तो मौज, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 10September 2025:मिथुन राशि के जो जाते नौकरी करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी होने के संकेत आज मिल सकते हैं.

आज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है. इस राशि के स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 10 सितंबर बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है. अपने बॉस या सीनियर से आज तारीफ सुनने को मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी होने के संकेत आज मिल सकते हैं. वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है. उनके लिए आज रिश्ता आ सकता है. करियर में भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया है. आज का दिन आपके वैवाहिक संबंधों के लिए काफी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज घर की समस्याओं को लेकर चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन बदलाव का योग लेकर आया है. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाना या अपने दिल की बात बताना काफी अच्छा रहेगा. जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए आज रिश्ता आ सकता है.

करियर राशिफल: वह आगे बताते हैं कि करियर में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी की तलाश या छात्रों की पढ़ाई आज काफी अच्छी तरीके से पूर्ण होगी. सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे जातकों कि आज किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगा. नौकरी की तलाश या नौकरी के लिए आज आवेदन करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में जोश और उमंग रहने से आज आर्थिक लाभ होने के पूर्ण योग बने हैं. भगवान गणेश की उपासना, आराधना, मंत्र आदि का जाप करने से बिगड़े हुए सभी कार्य भी निर्विघ्न पूर्ण हो जाएंगे. आज किसी पुरानी डील में फंसे हुए पैसे भी आज वापस मिल सकते हैं. आज कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग हैं. मिथुन राशि के जो जाते नौकरी करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज सीनियर या बॉस से तारीफ होगी. आज जो भी टास्क आपको मिलेगा आप समय से पहले पूर्ण करेंगे. आज आपके बॉस और सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत, नौकरी करने वालों की तो मौज

Source link

Previous post

Pitru Paksha 2025: पितरों की कृपा चाहिए? पितृ पक्ष 2025 में ये 5 कार्य करें और जीवन से बाधाएं होंगी हमेशा के लिए दूर

Next post

कर्क राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता, बड़ी डील मिलने का योग, खूब बरसेगा पैसा

You May Have Missed