मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, कार्यक्षेत्र में हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, कार्यक्षेत्र में हो सकता है नुकसान

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन (बुधवार) मिलाजुला रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी खास व्यक्ति…और पढ़ें

X

मिथुन राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें.

हरिद्वार. आज 5 मार्च बुधवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आप जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा लेकिन ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की वजह से जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आज कुछ बाधाएं आने के योग बने हुए हैं. मंगल ग्रह के कारण आज फिर से आपको लिवर या पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. प्रेम संबंधों को लेकर यदि आप कुछ सोच रहे हैं या फिर आपको अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा नहीं है, तो आज कोई भी शुरुआत जैसे- प्रपोज करना या शादी की बात करना आदि नहीं करनी चाहिए. करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज अपने किसी मित्र या परिचित से पढ़ाई संबंधी कोई सामान मिल सकता है. नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज कोई खास उपलब्धि नहीं मिलेगी.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि आज मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे लेकिन ससुराल पक्ष में किसी सदस्य व्यक्ति के कारण जीवनसाथी के साथ शाम को विवाद हो सकता है. कोशिश करें कि दूसरे की बातों में आने से पहले जीवनसाथी से बात करें. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और दिल की बात बताना चाहते हैं लेकिन आपको पूरा भरोसा नहीं है, तो आज का प्लान कैंसिल करें. यदि आपको अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा है, तो आप उन्हें अपने दिल की बात या फिर शादी की बात कर सकते हैं आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर को लेकर आज कोई खास उपलब्धि के योग नहीं हैं. आज का दिन सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज अपने मित्र या किसी परिचित से पढ़ाई संबंधी कोई सामान मिल सकता है, जो आपकी एग्जाम की तैयारी में मदद रहेगा. जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज एग्जाम की तैयारी में किसी खास व्यक्ति की मदद मिल सकती है. आज का दिन छात्रों के लिए बेहद ही अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि कार्यक्षेत्र में आज कुछ समस्याएं आने के योग बने हुए हैं. आज कुछ बाधाएं आएंगी, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. आज आप कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य करेंगे लेकिन उस काम के न होने से आपको आर्थिक नुकसान होगा. मंगल ग्रह के कारण आज फिर से आपको लिवर या पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. स्वास्थ्य खराब रहने और कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान होने के योग बने रहेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, कार्यक्षेत्र में हो सकता है नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Premanand Ji Maharaj: दुर्घटना से बचने के लिए, घर से निकलने से पहले कर लें प्रेमानंद जी महाराज के बताए 5 मंत्रों का जाप

Next post

आज कन्या, तुला, मकर वाले आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, कुंभ और मीन वालों को मिलेगा पुरस्कार! पढ़ें अपना राशिफल

You May Have Missed