मिथुन राशि के लिए आज प्रेमी से दूर रहने में फायदा, साफ दिखेगा काम का दबाव, पढ़ाई से नहीं भटकेगा मन
Last Updated:
मिथुन राशि को आज कई चुनौतियों का सामना करना होगा. आज कार्यों में मेहनत, जिम्मेदारी और धैर्य रखने का दिन है. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातक प्रेमी से मुलाकात न करें. न ही फोन पर ज्यादा बात करें. दांपत्य जीवन में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. नौकरी के लिए शाम तक कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन ध्यान भटकने की समस्या से मुक्त रहेगा.
हरिद्वार. गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कर्म आधारित और अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने पर केंद्रित रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज मन के कारक चंद्रमा कर्म भाव यानी 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जहां न्याय के देवता पहले से ही विराजमान होकर जातकों को कर्मफल प्रदान करते हैं. आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना होगा, लेकिन बृहस्पति के कारण सभी चुनौतियों पर सफलता प्राप्त होगी. आज मिथुन राशि के लिए मेहनत, जिम्मेदारी और धैर्य रखने का दिन है.
इंटरव्यू आज असली परीक्षा
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि करियर के लिए आज का दिन काफी मेहनत का रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कई प्रयासों के बाद इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है. इंटरव्यू में आपकी योग्यता के क्षेत्र के अलावा किसी दूसरे विषय में भी सवाल पूछे जा सकते हैं. बृहस्पति की दृष्टि के कारण आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होने और खुद पर विश्वास होने से आपको सफलता हाथ लगेगी. नौकरी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने पर आज शाम तक कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन ध्यान भटकने की समस्या से मुक्त रहने वाला है. एकाग्र मन से पढ़ाई होगी. गुरु बृहस्पति की दृष्टि से बुद्धि तेज होगी. कठिन से कठिन विषय भी आज आसानी से याद हो जाएंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


