मिथुन राशि के छात्रों का आज भटकेगा मन, लेकिन प्रेम संबंधों के लिए दुर्लभ दिन, इस उपाय से मिलेगी गारंटी वाली सफलता
Last Updated:
मिथुन राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्च से बचना होगा. सेहत पर भी बेवजह खर्च हो सकता है. छात्रों को आज पढ़ाई करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण और भगवान शिव को जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करने से शांति मिलेगी. आज चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. इससे संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से विवाद न करें. करियर के लिहाज से आज का दिन मिश्रित रहने वाला है.
हरिद्वार. मिथुन राशि के लिए आज सोमवार का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. आज जातकों को सतर्क रहना होगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि के धन खर्च वाले स्थान पर विराजमान है, जिस कारण कार्यों की गति पर ब्रेक लगने के साथ आलस्य और मन में चिंता बनी रहेगी. हालांकि विदेश जाने या विदेश संबंधित सभी मामलों में विशेष सफलता के योग भी बने हुए हैं. आज जातकों का अनावश्यक खर्च होगा. छात्रों को आज पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
लव राशिफल
करियर राशिफल
करियर में आज का दिन मिश्रित रहने वाला है. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. पूर्व की गई पढ़ाई आपके सुनहरे भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी. जो छात्र किसी प्रतियोगिता या सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज कठिन विषय पर ग्रुप स्टडी में पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे उन्हें कठिन टॉपिक को समझने में आसानी हो. मिथुन राशि के जो जातक अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें आज कोई खास सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन नौकरी के लिए आज आवेदन करना अच्छा रहेगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि के 12वें स्थान पर विराजमान है. आज नौकरी के लिए आवेदन करना अच्छा रहेगा और जल्दी ही नौकरी के लिए बुलावा आने के योग भी बने हुए हैं.
NOTE : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


