मिथुन राशि की कुंडली में आज बदलाव के योग, काम में आएंगी बाधाएं, सेहत को लेकर रहें सावधान!

मिथुन राशि की कुंडली में आज बदलाव के योग, काम में आएंगी बाधाएं, सेहत को लेकर रहें सावधान!

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 07 September 2025: मिथुन राशि की कुंडली में आज बदलाव के योग हैं. प्रेम संबंधों में चल रही खींचतान आज खत्म होगी. कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है. सेहत को लेकर सावधान रहें.

ओम प्रयास/हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 7 सितंबर रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छे बदलाव लेकर आया है. करियर में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. आज धन संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सुधार लेकर आया है, लेकिन स्वास्थ्य में आज गड़बड़ी के योग हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. छात्रों के लिए सुबह की पढ़ाई स्मृति में बनी रहेगी.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. संबंधों में आज अच्छे बदलाव होने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान, विवादों आदि में आज सुधार के योग हैं लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज बीमार रहना पड़ सकता है. जीवनसाथी आपके स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और अपने दिल की बात भी बता सकते हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मिथुन राशि के जो छात्र पढ़ाई करते हैं उनकी पढ़ाई में पूरा दिन व्यवधान बने रहेंगे. सुबह 9:00 बजे से पहले पढ़ाई करना अच्छा रहने वाला है. जो जातक सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी सुबह 9:00 बजे से पहले की गई पढ़ाई उनकी स्मृति में बनी रहेगी. नौकरी की तलाश में लगे जातकों द्वारा आज आवेदन करने पर अच्छा रहेगा और इंटरव्यू संबंधित कुछ सूचना मैसेज के माध्यम से मिलने के योग हैं.
Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: मेष वालों को नया प्रोजेक्ट लगेगा हाथ, इन 4 जातकों की आर्थिक स्थिति बदलेगी, पढ़ें अपना राशिफल

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक बाधाएं आ सकती है. ग्रहों के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन डील संबंधित पैसा ट्रांसफर करने में टेक्निकल फॉल्ट होने के कारण चिंता रहेगी. व्यापार में आज कोई मशीन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खराब होने से अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है. मिथुन राशि के जो जातक ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें आज भी काम करना पड़ सकता है, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक व्यस्त रहेंगे और जिन जरूरी कार्यों को आज करना था वह अधूरे रह जाएंगे.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि की कुंडली में आज बदलाव के योग, काम में आएंगी बाधाएं

Source link

Previous post

युग युग रखिह सुहाग हे छठी मईया… पूजा के समय सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गीत, सुनकर खुश हो जाएगा दिल

Next post

आज बन रहा दुर्लभ संयोग, मेष राशि की चमक उठेगी किस्मत! अचानक होगी धन की प्राप्ति, जानें उपाय

You May Have Missed