मिथुन: कार्यक्षेत्र में बदलेंगे हालात, प्रेमी के साथ अच्छा रहेगा आज का दिन

मिथुन: कार्यक्षेत्र में बदलेंगे हालात, प्रेमी के साथ अच्छा रहेगा आज का दिन

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 15 august 2025: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन मिले जुले प्रभाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी क…और पढ़ें

मिथुन: कार्यक्षेत्र में बदलेंगे हालात, प्रेमी के साथ अच्छा रहेगा आज का दिन15 अगस्त शुक्रवार मिथुन राशिफल 
हरिद्वार: आज 15 अगस्त शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा. चंद्रमा की बदलती स्थिति के कारण आज समस्याओं के कारण मानसिक समस्या के योग बने हुए हैं. वैवाहिक संबंधों में आज भी तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहेगी. वैवाहिक संबंधों में तनाव होने के कारण भी आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए शाम का समय खास रहेगा तो वही नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. शाम के यह 4 घंटे आपके लिए खास होने वाले हैं.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन मिले जुले प्रभाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी के साथ तनाव या विवाद होने के योग हैं. किसी की बातों को लेकर आप दोनों में बहस हो सकती है जिससे तनाव और विवाद बढ़ेगा. यदि आज आप अपने प्रेमी से दिल की या विवाह संबंधी कोई बात बोलने की सोच रहे हैं तो आज दिन अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने प्रेमी से विवाह या दिल की बात बोल सकते हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. जो छात्र सरकारी एक्जाम या अपने स्कूल की पढ़ाई में लगे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज पढ़ाई में नाम मात्र ही व्यवधान होंगे. मेहनत और लग्न से पढ़ाई करने पर आपको लाभ होगा.

मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए शाम का समय अच्छा रहेगा. दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक यदि आज आप नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए फोन आ सकता है. यदि आपने पहले ही अप्लाई किया हुआ है तो आपको नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन: कार्यक्षेत्र में बदलेंगे हालात, प्रेमी के साथ अच्छा रहेगा आज का दिन

Source link

Previous post

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: दोस्तों को अगर दिया उधार तो होगी तकरार, गर्लफ्रेंड बढ़ा सकती हैं टेंशन, जानें कैसा रहेगा दिन?

Next post

आने वाले 3 दिनों में यात्रा की है प्लानिंग? तो इन राशि के जातकों को हो जाना चाहिए सतर्क, झेलना पड़ सकती है कई परेशानियां

You May Have Missed