मार्च में कई बड़े ग्रहों का उलटफेर! बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की बल्ले-बल्ले! चमक उठेगी किस्मत

मार्च में कई बड़े ग्रहों का उलटफेर! बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की बल्ले-बल्ले! चमक उठेगी किस्मत

होमराशि

मार्च में कई बड़े ग्रहों का उलटफेर! इन 5 राशियों की बल्ले-बल्ले!

Last Updated:

अयोध्या के आचार्य सीताराम राम के अनुसार मार्च में दुर्लभ ग्रह संयोग बन रहा है. महीने की शुरुआत में कुंभ में बुध, मंगल, सूर्य और राहु की युति रहेगी. 2 मार्च को शुक्र मीन में प्रवेश करेंगे, जबकि राहु व अन्य ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन भी होंगे. इन ज्योतिषीय बदलावों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. मेष, वृषभ, मीन, तुला और सिंह राशि के जातकों को धन, पदोन्नति, मान-सम्मान और वैवाहिक सुख में विशेष लाभ मिल सकता है.

Zoom

अयोध्या: ज्योतिषीय दृष्टि से मार्च का महीना बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का एक अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ संयोग मार्च के महीने में बनने जा रहा है . जहां मार्च की शुरुआत में ही कुंभ राशि में बुध ग्रह, मंगल ग्रह, सूर्य और राहु एक साथ विराजमान होंगे. तो वहीं दूसरी तरफ शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा. इसके बाद राहु का भी इसी मार्च के महीने में नक्षत्र परिवर्तन होगा. मार्च के महीने में बड़े ग्रहो के उथल-पुथल से इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. तो  वहीं मार्च के महीने में कुछ राशि के जातकों की किस्मत भी ग्रहों की उथल-पुथल से बदल सकती है, तो चलिए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं हैं उस राशि में शामिल.

दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम राम बताते हैं कि साल के 12 महीने में ग्रहों का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश और एक ही राशि में कई ग्रहों की युति होता रहता है. ठीक उसी प्रकार मार्च का महीना भी ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जहां 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे. तो वहीं 3 मार्च को बुद्ध का नक्षत्र श्रवण में जाना और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होना. ऊर्जा के प्रवाह को एक नई दिशा देगा. उसके बाद 4 मार्च को शुक्र का उत्तराभाद्रपद तथा 5 मार्च को सूर्य का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके बाद 26 मार्च को शुक्र का मेष राशि में जाना रिश्ते तथा व्यापार को उन्नति देने वाला माना जा रहा है.इसके बाद 29 मार्च को राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना तथा 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में राहु का प्रवेश करना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है .मार्च के महीने में इन बड़े ग्रहो के इधर-उधर होने से कुछ राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है जिसमें मेष राशि, वृषभ राशि, मीन राशि, तुला राशि और सिंह राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा बिजनेस में फायदा होगा शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होगा .

मेष राशि 
मेष राशि के जातक के लिए मार्च का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे कार्य क्षेत्र में शक्ति देता बढ़ेगी आर्थिक मामलों में सुधार होगा तो रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा.

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा व्यापार में वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी नौकरी में लोगों का प्रमोशन होगा नई जिम्मेदारी मिल सकती है आ रही परेशानी दूर होगी.

मीन राशि 
मीन राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी शनि की उपस्थिति से मेहनत का फल प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी विवाह के योग बनेंगे.

तुला राशि 
तुला राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. करियर और साझेदारी के मामलों में लाभ मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा.

सिंह राशि 
सिंह राशि वाले जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी भाग्य में वृद्धि के संकेत मिलेंगे विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा नई योजना बनाने में सफलता मिलेगी

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Source link

Previous post

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर के साथ कुंभ राशि में लगा ग्रहों का जमावड़ा, मेष, सिंह समेत 6 राशियों को जीवन में होगा मंगल ही मंगल

Next post

होली 2026 वास्तु अलर्ट: इन 5 चीजों को नहीं हटाया तो सालभर झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी, आज ही करें बाहर

You May Have Missed