मार्च के पहले शनिवार को बना शुभ योग का गजब संयोग, सिंह समेत 5 राशियों के लिए शनि कृपा स
Last Updated:
7th March Lucky Tarot Horoscope: कल 7 मार्च दिन शनिवार को चैत्र मास की चतुर्थी तिथि है और इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है. कल शनिदेव की कृपा इन 5 टैरो कार्ड्स वालों पर रहने वाली है और कल कई शुभ योग भी बन रहा है, जिससे इन सिंह समेत 5 टैरो कार्ड्स वालों के कल नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं शनिवार का दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
Daily Lucky Tarot Horoscope 7 March 2026: कल मार्च महीने का पहला शनिवार और 7 तारीख है. शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है और इस दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भी है. मार्च के पहले शनिवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला में संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरह दिशा शूल लगने वाला है. मार्च के पहले शनिवार को सभी कार्य सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 7 मार्च को वृषभ, सिंह, तुला समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं और नई संपत्ति खरीदने की योजना पूरी हो सकती है. आइए जानते हैं मार्च का पहला शनिवार इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल मार्च के पहले शनिवार को वृषभ राशि वालों के जीवन में छोटे-छोटे कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. खुद को मजबूत बनाने के आपके सभी प्रयास आपको ईश्वर की ओर ले जाएंगे, जिससे ईश्वर में आपकी आस्था और विश्वास बढ़ेगा. किसी दोस्त का व्यावसायिक साझेदारी का प्रस्ताव आपको सभी मुश्किलों से पार पाने में मदद कर सकता है. किसी नए विषय पर ज्ञान प्राप्त करने की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होने की संभावना है.
सिंह (डेथ) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल मार्च के पहले शनिवार को सिंह राशि वालों की शनिदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और चीजों को लेकर आपकी समझ भी मजबूत होगी. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और घर पर जल्द ही कोई धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. कुछ नए लोगों से बने दोस्ताना रिश्ते भविष्य में नया बिजनेस शुरू करने में काफ़ी मददगार साबित हो सकते हैं. आप एक बड़ा घर या जमीन खरीदने पर विचार कर सकते हैं और इस बारे में परिवार के सभी सदस्यों से बात कर सकते हैं.
तुला (द हैंग्ड मैन) का टैरो राशिफल (Tula Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल मार्च के पहले शनिवार को आपकी सेहत में सुधार आएगा और शनिदेव की कृपा से आप शारीरिक व मानसिक रूप से काफी एक्टिव नजर आएंगे. आपके काम की गति तेज होती दिख रही है और धन की वजह से अटके हुए कार्य भी पूरे होते जाएंगे. तुला राशि वालों के लिए कल आर्थिक विकास के अवसर बन रहे हैं और भविष्य की योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं. हाल ही में आपने एक काम सफलतापूर्वक पूरा किया है और अब आप किसी नए काम की योजना बना रहे हैं.
धनु (टू ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल मार्च के पहले शनिवार को धनु राशि वाले मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे और आपकी राशि पर चल रही शनि की ढैय्या का प्रभाव भी कम होगा. आपको माता-पिता की ओर से किसी प्रकार की संपत्ति या धन की प्राप्ति हो सकती है, यह अप्रत्याशित रूप से होगा और आप इस अचानक मिले उपहार से बेहद खुश होंगे. आपको विवाह के कुछ प्रस्ताव मिले हैं और आपने इस मामले को संभालने की जिम्मेदारी अपने परिवार को सौंप दी है.
मकर (स्ट्रैन्थ) का टैरो राशिफल (Makar Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल मार्च के पहले शनिवार को मकर राशि वालों के जीवन में जल्द ही कोई नया बदलाव आ सकता है और रोजगार की तलाश करने वालों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके बिजनेस में महत्वपूर्ण लाभ ला सकती है और आपके परिवार में जल्द ही कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. अपने गुरुओं और बड़ों का सदैव सम्मान करें और किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह लेने से कार्यस्थल पर कोई समस्या हल हो सकती है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


