महाशिवरात्रि से पहले 90 डिग्री के कोण पर गुरु और बुध… 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Kendra Drishti Yog 2025 : 21 फरवरी को बुध और गुरु के संयोग से केंद्र योग का निर्माण होने जा रहा है. 21 फरवरी को बुध और गुरु दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 90 अंश पर होंगे जिस कारण से केंद्र योग का निर्माण होगा. इस …और पढ़ें
राशि फल
हाइलाइट्स
- 21 फरवरी को बुध और गुरु के संयोग से केंद्र योग बनेगा.
- मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी.
- केंद्र योग से आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति होगी.
अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोचर का सीधा संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता हैं. गोचर का अर्थ ग्रहों की चाल से हैं. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता हैं.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और बुध को खास ग्रह माना जाता है जो एक निश्चित अवधि के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राजकुमार यानि बुध 21 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं वहीं देवगुरु बृहस्पति का गोचर 1 साल में होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 21 फरवरी को दोपहर 1:41 पर बुध और गुरु एक दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे. जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा. वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पहले से ही राहु और शुक्र मौजूद हैं. ऐसे में मीन राशि में बुध, राहु और शुक्र के कारण त्रिग्रही योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में तीन ग्रहों की युति त्रिग्रही योग कहा जाता है. यह योग किसी राशि में तीन ग्रहों के एक साथ आने पर बनता है. यह योग बेहद शुभ माना जाता है.
क्या है केंद्र योग?
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार आगामी 27 फरवरी को दोपहर 1:41 पर बुध और गुरु एक दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे. इस कारण केंद्र योग का निर्माण होगा. जो महाशिवरात्रि के पहले बन रहा है. गौरतलब है कि देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में और बुध मीन राशि में हैं, लेकिन 21 फरवरी को बुध और गुरु दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 90 अंश पर होंगे जिस कारण से केंद्र योग का निर्माण होगा.
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह केंद्र योग खुशियां लेकर आ सकता है. महस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या करियर में नया मुकाम मिलेगा. जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, रुका हुआ काम पूरा होगा.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, करियर के क्षेत्र में वृद्धि होगी, बिजनेस में लाभ होगा, सोचे हुए अधिकांश काम मनचाहे समय पर पूरे होंगे. घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग प्राप्त होगा.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का केंद्र योग काफी लाभकारी होगा. जातकों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलेगा. करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, व्यापार के क्षेत्र में काफी अधिक मुनाफा होगा. जीवन में खुशियां रहेंगी, हालांकि खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा .
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 19, 2025, 14:08 IST
महाशिवरात्रि से पहले 90 डिग्री के कोण पर गुरु-बुध, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


