महाशिवरात्रि पर बनेंगे 2 योग, रात्रि 4 प्रहर की पूजा महत्वपूर्ण, देखें सभी शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर बनेंगे 2 योग, रात्रि 4 प्रहर की पूजा महत्वपूर्ण, देखें सभी शुभ मुहूर्त

Last Updated:

Mahashivratri 2025 shubh Muhurat: महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को है. महाशिवरात्रि को रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव का कहना है कि इस बार की महाशिवर…और पढ़ें

महाशिवरात्रि 2025 के सभी शुभ मुहूर्त.

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है.
  • रात्रि 4 प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है.
  • इस दिन परिघ और शिव योग बनेंगे.

इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को है. उस दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. महाशिवरात्रि को रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है. पूजा के समय भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी के पत्ते, फूल, धूप, दीप, शहद आदि अर्पित करते हैं. लोग अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिव जी का जलाभिषेक करते हैं. कष्टों से मुक्ति और अन्य इच्छाओं के फलीभूत होने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव का कहना है कि इस बार की महाशिवरात्रि पर परिघ पूरे दिन रहेगा और मध्य रात्रि में शिव योग बनेगा. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के सभी मुहूर्त के बारे में.

महाशिवरात्रि 2025 तिथि मुहूर्त
महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि की फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को दिन में 11:08 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह में 08:54 बजे खत्म होगी.

महाशिवरात्रि 2025 शुभ योग और नक्षत्र
परिघ योग: 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से
शिव योग: 27 फरवरी को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर
श्रवण नक्षत्र: 26 फरवरी को शाम 05:23 बजे तक
धनिष्ठा नक्षत्र: 26 फरवरी को शाम 05:23 बजे से प्रारंभ

महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 05:09 बजे से 05:59 बजे तक
प्रातः सन्ध्या: 05:34 बजे से 06:49 बजे तक
अमृत काल: सुबह 07:28 बजे से 09:00 बजे तक
विजय मुहूर्त: देापहर 02:29 बजे से दोपहर 03:15 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
सायाह्न सन्ध्या: 06:19 बजे से 07:34 बजे तक

महाशिवरात्रि 2025 निशिता पूजा मुहूर्त
देर रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

महाशिवरात्रि 2025 रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त
1. प्रथम प्रहर पूजा समय: 06:19 बजे 09:26 बजे तक
2. द्वितीय प्रहर पूजा समय: 09:26 बजे से 12:34 बजे तक
3. तृतीय प्रहर पूजा समय: देर रात 12:34 बजे से तड़के 03:41 बजे तक
4. चतुर्थ प्रहर पूजा समय: 27 फरवरी, तड़के 03:41 बजे से सुबह 06:48 बजे तक

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शत्रुओं के लिए बन रहा ‘घातक योग’, दुश्मनों पर विजय के लिए बढ़िया दिन, जानें क्या करें

महाशिवरात्रि 2025 राहुकाल
महाशिवरात्रि के दिन राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर 02:00 बजे तक है. राहुकाल के समय में कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए शिव जी की पूजा करते हैं.

महाशिवरात्रि 2025 दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:49 ए एम से 08:15 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:08 ए एम से 12:34 पी एम
चर-सामान्य: 03:27 पी एम से 04:53 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:53 पी एम से 06:19 पी एम

महाशिवरात्रि 2025 रात्रि के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:53 पी एम से 09:26 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:26 पी एम से 11:00 पी एम
चर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27
लाभ-उन्नति: 03:41 ए एम से 05:15 ए एम, फरवरी 27

homedharm

महाशिवरात्रि:बनेंगे 2 योग, रात्रि 4 प्रहर की पूजा महत्वपूर्ण, देखें सब मुहूर्त

Source link

Previous post

घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है? लगभग हर व्यक्ति करता है ये गलती, इसलिए नहीं टिकता पैसा

Next post

कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

You May Have Missed