महाशिवरात्रि पर करें ये 5 उपाय, धन में होगी वृद्धि, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा कारोबार
Last Updated:
Mahashivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है. महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुछ …और पढ़ें
महाशिवरात्रि के उपाय
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध और चावल अर्पित करें.
- करियर में सफलता के लिए चांदी का सिक्का और जल चढ़ाएं.
- धन वृद्धि के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें.
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 बुधवार को मनाया जाएगा. इस पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यह दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. अगर आप किसी भी प्रकार की समस्या- धन, करियर, विवाह, संतान प्राप्ति या स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं तो यह अवसर आपकी कठिनाइयों को समाप्त कर सकता है. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से किए गए उपाय बेहद फलदायी होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अनिल शर्मा इस बारे में जानकारी दे रहे हैं.
स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपाय
आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो महाशिवरात्रि के दिन दूध में कच्चे चावल और धागे वाली मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना करें कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो जाए. साथ ही घी का दीपक जलाकर शिवजी की आराधना करें.
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर मंदिर जाएं… तो किसी अजनबी से भूलकर भी न लें ये 4 चीजें, वरना जीवन में आ सकता बुरा वक्त
करियर और रोजगार के लिए
अगर नौकरी नहीं मिल रही या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो चांदी के लोटे में जल भरकर उसमें छोटा सा चांदी का सिक्का डालें और शिवलिंग पर चढ़ाएं. इसके साथ 11 सफेद फूल अर्पित करें और शाम को 11 घी के दीपक जलाएं. इससे करियर संबंधी रुकावटें दूर होंगी.
धन वृद्धि और आर्थिक संकट के लिए
अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या धन नहीं टिकता तो पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और गुड़) से शिवलिंग का अभिषेक करें और 11 बिल्वपत्र अर्पण करें. शिवरात्रि की रात को शिवलिंग पर चढ़ाए गए फूल में से एक फूल लाकर अपने धन स्थान में रखें.
ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या सच में शादी के बाद माता-पिता को बेटी के घर का पानी नहीं पीना चाहिए? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज?
विवाह और संतान प्राप्ति के लिए
विवाह में देरी हो रही है तो पीले वस्त्र पहनकर जितनी आपकी उम्र है उतने बिल्वपत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं. वहीं संतान प्राप्ति के लिए दूध में मिश्री और घी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और शिवरात्रि की रात घर में बनी खीर भगवान को भोग लगाकर ग्रहण करें.
कॉम्पटीशन एग्जाम में सफलता के लिए
अगर आप कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आपको ऐसा करते हुए काफी समय गुजर गया है और सफलता नहीं मिल रही है तो शिवरात्रि के दिन लाल मौली (धागा) भगवान शिव को अर्पित कर अपने दाहिने हाथ की कलाई में बांधें. इससे एकाग्रता बढ़ेगी और कॉम्पटीशन एग्जाम में सफलता मिलेगी.
महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर होता है. इस दिन किए गए उपाय जीवन में शुभ फल प्रदान करते हैं.
February 17, 2025, 15:13 IST
महाशिवरात्रि पर करें ये 5 उपाय, धन में होगी वृद्धि, मिलेगी नौकरी


