महाशिवरात्रि पर इस मंदिर से लीजिए पैसे उधार, लाखों का कर्ज हो जाएगा खत्म ! आखिर क्या है मामला?
Last Updated:
Maha Shivratri 2025: रतलाम के डीबड़ोद गांव में बजरंगबली का मंदिर भक्तों को कर्ज बांटता है, जिससे उनकी किस्मत चमक जाती है. भक्तों को सिर्फ सालाना ब्याज चुकाना होता है, मूलधन नहीं. मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि …और पढ़ें
रतलाम के एक मंदिर से जुड़ी रोचक बात आपको हैरान कर देगी.
हाइलाइट्स
- रतलाम के बजरंगबली मंदिर में भक्तों को कर्ज दिया जाता है.
- भक्तों को सिर्फ सालाना ब्याज चुकाना होता है, मूलधन नहीं.
- मंदिर में कर्ज लेने से भक्तों की किस्मत चमक जाती है.
Hanuman Ji Blessings : शादी-विवाह हो या पढ़ाई-लिखाई इस मंदिर में हर काम के लिए भक्तों को पैसे बांटते हैं बजरंगबली. बिना गारंटी के लोग भर भर कर ले जाते हैं नोटों की गड्डियां. मंदिर से पैसे उधार लेते ही लोगों की चमक जाती है किस्मत. लौटाने के नाम पर बस करना होता है एक छोटा सा काम. पैसों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है यह मंदिर. अब तक हजार-दो हजार नहीं बल्कि लाखों रुपए बांट चुके हैं बजरंगबली. बांटे गये पैसों का महाशिवरात्रि के दिन होता है पूरा हिसाब. चुटकियों में उतर जाते हैं लोगों के कर्जे.
Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा
बजरंगबली का चमत्कार : बजरंगबली के कई नाम, रूप और चमत्कारों के बारे में आपने सुना होगा. लेकिन रतलाम में बजरंगबली के इस मंदिर की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे. इस मंदिर में पवनपुत्र के बड़ी संख्या में लोग बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचते हैं. इस मंदिर में पवनपुत्र सिर्फ अपने भक्तों के कष्ट ही नहीं करते बल्कि उन्हें कर्ज भी बांट रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि लोग बजरंगबली से कर्ज लेते ही मालामाल हो जाते हैं. उनकी किस्मत चमक जाती है और जब बात पैसे लौटाने की हो तो फिर उसके लिए उन्हें महज एक छोटा सा काम करना होता है. फिर चाहे उन्होंने बजरंगबली से हजार- दो हजार लिए हो या फिर लाखों रुपए. उनका कर्ज बहुत आसानी से ख़त्म हो जाता है.
ऐसे पहुचें मंदिर : रतलाम से 6 किलोमीटर दूर डीबड़ोद गांव में बजरंगबली का एक ऐसा मंदिर है जहां वह अपने भक्तों को कर्ज बांटते हैं. इस गांव का हर परिवार भगवान मारुतिनंदन का कर्जदार है. इसके पीछे ग्रामीणों की धार्मिक मान्यताएं है कि भगवान से लिया हुआ कर्ज उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण रखता है. और उनके व्यापार और नौकरी में उन्नति करता है.
Maha Shivratri 2025: ब्रह्मा-विष्णु विवाद में हुआ काल भैरव का अवतार ! जानें कैसे काशी के अधिपति बने काल भैरव
पैसा नहीं सिर्फ ब्याज देनी होती है बापस : लाखों रुपए का कर्ज बांट चुके हैं भगवान हनुमान जी. हनुमान मंदिर में कर्ज देने के लिए अनोखी परंपरा 4 दशकों से चली आ रही है. दरअसल इस प्राचीन मंदिर में हवन- यज्ञ के लिए राशि एकत्र की जाती है. इसके बाद बची हुई राशि मंदिर समिति के पास जमा रहती है. जिस ग्रामीण को जरूरत पड़ती है वह मंदिर समिति से उधार ले लेता है. यहां हर साल महाशिवरात्रि के बाद आने वाली 10 तारीख को कर्ज का हिसाब किया जाता है. मूलधन नहीं हर साल सिर्फ ब्याज चुकानी होती हैं. यहां हिसाब करके 2 प्रतिशत वार्षिक व्याज समिति के पास जमा करवाते हैं. यहां की खास बात यह है कि भक्त बजरंगबली को मूलधन वापस नहीं करते हैं उन्हें हर साल सिर्फ सालाना ब्याज मंदिर में जमा करवाना होता है. इसके पीछे की वजह यह भी है कि भक्त चाहते हैं कि वह भगवान के ताउम्र कर्जदार रहे और भगवान उन्हें हमेशा हिसाब के लिए याद करते रहें.
February 18, 2025, 15:49 IST
महाशिवरात्रि पर इस मंदिर से लीजिए पैसे उधार, लाखों का कर्ज हो जाएगा खत्म !


