महाशिवरात्रि पर इन मूलांक वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में  मिलेगी सफलता

महाशिवरात्रि पर इन मूलांक वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Last Updated:

Maha Shivratri 2025 : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन कुछ मूलांक वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है. भगवान शिव की कृपा से इन मूलांक वालों के सभी कष्ट दूर होंगे और सुख-शांति और …और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर इन मूलांक वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी.
  • मूलांक 1, 2, 5, 6, और 8 वालों पर शिव की कृपा रहेगी.
  • भगवान शिव की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी.

महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा और भोलेनाथ के भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन की रात है और इस रात के चारों प्रहरों में भगवान शिव की पूजा की जाती है. भगवान शिव की कृपा से जीवन के हर संकट दूर होते हैं और भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है. ज्योतिष शास्त्र की एक अन्य शाखा अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक के बारे में बताया गया है, जो भगवान शिव को बेहद प्रिय है. इन मूलांक वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में उच्च सफलता प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन मूलांक वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा…

जन्मतिथि से पता करें अपना मूलांक
अंक ज्योतिष के अनुसार, आपका मूलांक जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर होता है. जैसे अगर आपका जन्म 25 तारीख को हुआ है तो 2+5 = 7 और यही 7 अंक आपका मूलांक होगा. अगर आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा. आपका जन्म 17 को हुआ है तो 1+7 = 8 हुआ. अगर आपका जन्म 29 तारीख को हुआ है तो 2+9 = 11 और 1+1 = 2 तो आपका मूलांक 2 होगा.

महाशिवरात्रि पर मूलांक 1 वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 है और मूलांक 1 के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव है. मूलांक 1 वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है. इन मूलांक वालों के सभी कार्य सिद्ध होंगे और नौकरी व कारोबार में भी जमकर सफलता मिलेगी. भगवान शिव की कृपा से इन मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और परिवार के सदस्यों की भी अच्छी तरक्की होगी. अगर आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो शिवजी की कृपा से पूरे होने की संभावना बन रही है.

महाशिवरात्रि पर मूलांक 2 वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है और मूलांक के स्वामी चंद्र देव हैं, जो स्वयं शिवजी के मस्तक पर विराजमान हैं. भगवान शिव की कृपा से मूलांक 2 वालों के सभी बिगड़े कार्य सिद्ध होंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जो भी परेशानियां चल रही हैं, वे सभी दूर होंगी. इस मूलांक के जो लोग किराए के घर पर रहते हैं, वे भगवान शिव की कृपा से अपना मकान या फ्लैट ले पाने की स्थिति में होंगे. इन मूलांक वालों के लिए विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि भी होगी.

महाशिवरात्रि पर मूलांक 5 वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह हैं. मूलांक 5 वाले व्यापारियों को भगवान शिव की कृपा से अच्छा लाभ होगा और बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बना पाने में कामयाब होंगे. अगर आप पर कोई कानूनी केस चल रहा है तो भोलेनाथ की कृपा से नतीजे आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है. वहीं नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और आमदनी में वृद्धि होने के योग भी बन रहे है. मूलांक 5 वालों की परिवार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई खास लोगों से जान-पहचान भी होगी, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा.

महाशिवरात्रि पर मूलांक 6 वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
जिन लोगों का जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ हैं उनका मूलांक 6 है और इस मूलांक के स्वामी भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. मूलांक 6 वालों के भगवान शिव की कृपा से सभी अटके कार्य पूरे होंगे और घर पर कोई शुभ कार्य होने के योग भी बन रहे हैं. महाशिवरात्रि पर मूलांक 6 वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें. इस मूलांक वाले अगर नई नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है. भोलेनाथ की कृपा से पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और छात्रों की एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.

महाशिवरात्रि पर मूलांक 8 वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा
जिन लोगों का जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 है और इस मूलांक के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं, जो भगवान शिव के परम भक्त हैं. जो लोग शिवजी की पूजा अर्चना करते हैं, उनसे शनिदेव कभी नाराज नहीं होते. महाशिवरात्रि पर मूलांक 8 वाले अगर उपवास करते हैं और विधि विधान के साथ भगवान शिव पूजा अर्चना करते हैं, तो उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी. उनकी कृपा से आपके सभी कार्य पूरे होंगे और करियर व कारोबार में मन मुताबिक सफलता भी मिलेगी. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो भगवान शिव की कृपा से भविष्य में अच्छा लाभ होगा. परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत भी रहेंगे.

homeastro

महाशिवरात्रि पर इन मूलांक वालों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा

Source link

Previous post

कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Next post

नीम करौली बाबा के आश्रम का नाम आखिर क्यों पड़ा कैंची धाम? जानें इसके पीछे की ये दिलचस्प कहानी

You May Have Missed