महादेव करेंगे आपकी नैया पार, धनु वाले आज नया कुछ करने से पहले रखें ये ध्यान
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 30 march 2026: सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी नहीं होगी. प्रेम के मामलों में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा.
जमुईः 30 मार्च 2026 का दिन धनु राशि के दिन कई बड़े ग्रहीय बदलाव सामने आएंगे. आज के दिन चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. साथ ही बुध भी अपनी स्थिति परिवर्तन करेंगे. जिसका असर विभिन्न राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा सिंह राशि में स्थित होंगे, साथ ही बुध कुंभ राशि में विराजेंगे. जिस कारण आज के दिन आर्थिक उन्नति के दृष्टिकोण से सभी जातकों के लिए काफी अच्छी चीज हो सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. आज चंद्रमा उनकी राशि से नौवें भाव में होंगे. जिस कारण आज बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को काफी सफलता मिलेगी. इसके साथ ही आज उनकी ऊर्जा बढ़ाने वाली है, जिस कारण आप अपने काम में मन लगा सकेंगे और अपने काम को अधिक बेहतर बना सकेंगे.
आज हो सकता है बड़ा धन लाभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको अपनी समझदारी से काम लेना होगा. अगर आप कारोबार करते हैं, तो किसी भी तरह के डील या समझौते से पहले थोड़ी समझदारी बरतें. आज के दिन आपको किसी तरह की यात्रा से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में सफलता मिलेगी. साथ ही आज आपको अपने संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक जहां नौकरी करते हैं, वहां आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. आज के दिन पूर्व में किया गया कोई निवेश भी आपको बड़ा लाभ दिलवा सकता है.
भगवान महादेव संवारेंगे आपकी किस्मत
उन्होंने बताया कि सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी नहीं होगी. प्रेम के मामलों में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा. आज आपको अपने प्रेम में धैर्य रखने की जरूरत है और किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास करें. शादीशुदा लोगों का जीवन आज सामान्य बीतेगा. धनु राशि के जातकों को आज भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए. उनका रुद्राभिषेक करने से आपके जीवन में शुभता का आगमन होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


