मकर राशि वालों सावधान! रिश्तों में बिगड़ सकते हैं हालात, लेकिन धन लाभ के योग

मकर राशि वालों सावधान! रिश्तों में बिगड़ सकते हैं हालात, लेकिन धन लाभ के योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 31 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और समझदारी जरूरी होगी. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. शिक्षा और कौशल में वृद्धि होगी. व्यापारियों को आर्थिक लाभ और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. आज संवाद बनाए रखना और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए 31 मार्च यानी आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. कुछ मामलों में आज का दिन बेहद खास रहेगा, तो कुछ स्थितियों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. विशेष रूप से दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद और तकरार की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का सबसे अच्छा उपाय रहेगा.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ त्रयोदशी तिथि का संयोग बना हुआ है. यह संयोग विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. ज्ञान और कौशल में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, जिससे भविष्य की दिशा मजबूत होगी.

विद्यार्थियों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं. साथ ही नए और बेहतर संसाधन भी उपलब्ध होंगे, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा और परिणाम सकारात्मक रहेंगे.

व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और नए विस्तार की संभावनाएं भी प्रबल हैं. जो लोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

वैवाहिक और प्रेम संबंधों में बरतें सतर्कता

वैवाहिक और प्रेम संबंधों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है. रिश्तों में मनमुटाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखना और संयम रखना आवश्यक होगा. इसके अलावा, पुराने मित्रों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आज आकस्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं. किसी जरूरी कार्य के चलते अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए पहले से तैयारी रखना लाभदायक रहेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक रहेगा. घर के बड़े बुजुर्गों के बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को हनुमान जी का सरसों के तेल से अभिषेक करना है. और उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना है. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर दिन को और अधिक शुभ बना सकता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed