मकर राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ के योग, लेकिन निवेश में बरतें सावधानी
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 21 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में लाभ के संकेत मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति या अटका धन मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और अधिकारी प्रभावित रहेंगे. हालांकि आर्थिक मामलों और निवेश में सावधानी जरूरी है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें. हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा और दिन को सकारात्मक बना सकता है.
मकर राशि आज का राशिफल
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 21 मार्च 2026 का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत सामान्य तरीके से होगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. ज्योतिषी दीप्ति शर्मा के अनुसार आज का दिन अवसर और सावधानी दोनों का संकेत दे रहा है.
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित नजर आएंगे. इससे आपके प्रति उनका विश्वास और मजबूत होगा, जो भविष्य में आपको नई जिम्मेदारियां दिला सकता है. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर, धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आज आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं.
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग
सेहत को लेकर रहें सचेत
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. अधिक काम का दबाव और भागदौड़ इसकी वजह बन सकती है. ऐसे में पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लेना जरूरी रहेगा.
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा रह सकता है चुनौतीपूर्ण
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं या काम का दबाव बढ़ सकता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि आपके बॉस का आप पर भरोसा बना रहेगा, जिससे आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है.
लवर्स आज न करें ये गलती
प्रेम संबंधों के मामले में दिन सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. किसी प्रकार की गलतफहमी या धोखा मिलने की आशंका है. ऐसे में भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से काम लें और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
पारिवारिक जीवन में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं, लेकिन साथ ही नए सहयोगी या रिश्तों में मजबूती आने के संकेत भी हैं. घर लौटते समय परिवार के लिए कुछ छोटा सा उपहार ले जाना माहौल को खुशहाल बना सकता है. मकर राशि के जातक उपाय के तौर पर आज के दिन हनुमान चालीसा के पाठ करें. इससे दिन की शुरूआत करना शुभ रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी. साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


