मकर राशि वालों के लिए सुनहरा दिन, अटके काम होंगे पूरे, करियर में सफलता के योग

मकर राशि वालों के लिए सुनहरा दिन, अटके काम होंगे पूरे, करियर में सफलता के योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 22 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ और सफलता देने वाला रहने वाला है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं, खासकर नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. वाहन और भूमि खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. ज्योतिषीय संयोग भी अनुकूल हैं, जिससे निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज  यानी रविवार का दिन बेहद खास और सफलता देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की प्रबल संभावना है. विशेष रूप से नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग लंबे समय से वाहन या भूमि खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है. मनपसंद घर का सपना भी साकार होने के संकेत मिल रहे हैं.

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, आज भरणी नक्षत्र में चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है, जो मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. आज चंद्रमा 4 बजकर 13 मिनट तक मेष राशि में रहेगे, इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. चंद्रमा का आज दो राशियों में संचरण होना कुछ मामलों में विशेष लाभकारी साबित हो सकता है. इससे मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता में सुधार होगा.

नौकरीपेशा पेशा लोगों के लिए उन्नति का दिन

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अनुकूल है. व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

दांपत्य जीवन रहेगा मधुर

दांपत्य जीवन की बात करें तो पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे. आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा, जिससे परिवार का माहौल सुखद रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. बदलते मौसम के कारण छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

छात्र वर्ग के लिए साकारात्मक रहेगा दिन

विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ है. जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

परिवार में यदि किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है, तो आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. इससे घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा. उपाय के रूप में मकर राशि के जातकों को आज दिन में तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. साथ ही, सूर्य देव को गायत्री मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा. इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed