मकर राशि वालों के गेम चेंजर है आज का दिन, धन-लाभ के योग, तनाव से रहें दूर

मकर राशि वालों के गेम चेंजर है आज का दिन, धन-लाभ के योग, तनाव से रहें दूर

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 23 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दिन का मूल मंत्र “लेट गो” है, यानी बेकार और नकारात्मक चीजों को छोड़ना जरूरी है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, माता भगवती की कृपा से आपको सही दिशा मिलेगी और उलझनों का समाधान भी संभव है. व्यापारियों को लाभ और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिल सकती है. विद्यार्थियों को आलस्य छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. रिश्तों में पुराने विवाद खत्म करने से मजबूती आएगी, जबकि स्वास्थ्य के लिए तनाव से बचना जरूरी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. कुछ मामलों में दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, तो वहीं कई क्षेत्रों में शुभ संकेत भी मिलेंगे. आज का मूल मंत्र “लेट गो” यानी अनावश्यक और नुकसानदायक चीजों को छोड़ने का है. जो कार्य, विचार या संबंध आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं, उन्हें त्यागने का प्रयास करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने का है. माता भगवती की कृपा आप पर बनी रहेगी और वह आपको सही दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रही है. यदि आप जीवन में किसी उलझन में हैं, तो आज उसका समाधान भी मिल सकता है. जरूरी है कि आप अपने मन की आवाज सुनें और जो सही न लगे, उसे छोड़ने का साहस करें.

व्यापार से जुड़े लोगों को मिल सकता है लाभ

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक साबित हो सकता है. लंबे समय से जो लक्ष्य आपने तय किए हैं, उन्हें हासिल करने के अवसर मिलेंगे. नए सौदे या योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरा रहेगा दिन

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन राहतभरा रहेगा. पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं. कार्यस्थल पर वातावरण सकारात्मक रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा.आपके काम की सराहना होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

छात्र वर्ग इन चीजों से करें परहेज

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन आत्ममंथन का है. टालमटोल की आदत को छोड़कर समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है. “कल करे सो आज कर” की कहावत को अपनाते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें. करियर को लेकर व्यावहारिक सोच रखने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे.

आपसी समझ से रिश्ते होगों प्रगाढ़

दांपत्य जीवन और रिलेशनशिप के लिहाज से भी आज का दिन “लेट गो” का ही है. पुराने विवादों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें. आपसी समझ और सहयोग से रिश्ते मजबूत होंगे. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही समझदारी होगी.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. तनाव और ओवरथिंकिंग की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान और योग का सहारा लें. मकर राशि के जातक आज उपाय के रूप में आज मां भगवती की उपासना करें और उनके बीज मंत्र या गुरु मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed