मकर राशि वालों की आज चमने वाली है किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग

मकर राशि वालों की आज चमने वाली है किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 10 April 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और अनुकूल रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता के नए अवसर मिलेंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के योग हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और अधिकारियों से सराहना भी मिलेगी. व्यापारियों को नए मौके और धन लाभ के संकेत हैं. सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं. टैरो के अनुसार किस्मत चमकेगी और फंसा धन वापस मिल सकता है. कुल मिलाकर दिन खुशियों, सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा.

ख़बरें फटाफट

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए 10 अप्रैल का दिन बेहद शुभ और अनुकूल रहने वाला है. आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है. लंबे समय से अटके या रुके हुए काम आज पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है और अधिकारियों से सराहना भी प्राप्त हो सकती है.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ के संकेत हैं. नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो सिंगल जातकों के लिए दिन खास रह सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा. आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहद शानदार है. सही दिशा में प्रयास करने पर हर कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

अचानक धन लाभ के हैं संकेत

व्यापार जगत के लोगों के लिए सन का टैरो कार्ड है. आज आपकी किस्मत सूर्य के प्रकाश की तरह चमकेगी. आज हर काम में सफलता मिलना सुनिश्चित है. अचानक कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है. आज फंसा हुआ धन भी वापस आने के योग हैं.समाज में आज आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

नौकरीपेशा लोगों के लिए है खास दिन

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन खास है. आज पूरे दिन आप आनंदित रहेंगे. हर काम में आपको संतोषजनक फल मिलेगा. आज प्रमोशन मिलने के योग हैं. साथ ही, आज आपके ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जो आपको भविष्य में फायदा देगा. ऑफिस में आपके कार्य और मेहनत की भी सराहना होगी.

छात्रों को करियर में सफलता मिलने के योग

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन परिणाम मिलने का है. आज ‘जजमेंट’ का टैरो कार्ड है. अगर आपने जॉब के लिए आवेदन किया है, तो आज आपको जॉब मिल सकती है. स्टूडेंट्स के साथ अगर कोई नाइंसाफी हुई है, तो आज कोई ऐसा इंसान मिल सकता है जो आपको इंसाफ दिलाएगा. आज हर कार्य आपके मुताबिक होगा.

आज प्रेम के मिल सकते हैं नए प्रस्ताव

लवर्स और मैरिड कपल्स के लिए भी आज का दिन जबरदस्त है. आज का पूरा दिन आपके पार्टनर के साथ खूबसूरत ढंग से बीतेगा. सिंगल जातकों को आज प्रेम के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. मैरिड कपल्स के लिए भी आज का दिन खुशी और रोमांस से भरा हुआ रहेगा. आज आपको पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातकों को आज धन्यवाद के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए. आप जितना कृतज्ञ रहेंगे, दिन उतना ही अच्छा रहेगा. सुबह मंदिर जरूर जाएं और भगवान तथा ब्रह्मांड को धन्यवाद देकर दिन की शुरुआत करें. सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ है.आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed