मकर राशि: जल्दबाजी और गुस्से से हो सकता है नुकसान, आज संभलकर लें फैसले
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 7 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है. ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार दिन की शुरुआत मां भगवती या माता के आशीर्वाद से करना शुभ रहेगा. व्यापारियों को विवाद और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. छात्रों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखने की जरूरत है. रिश्तों में सम्मान और समझदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा. सेहत के लिहाज से गर्दन या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान और आराम का ध्यान रखें.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना बेहद जरूरी रहेगा. ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज सुबह घर से निकलने से पहले मां भगवती या अपनी माता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा. इससे मानसिक मजबूती मिलेगी और पूरे दिन आने वाली परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलेगी.
व्यापार से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहना ही बेहतर रहेगा. क्रोध या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. यदि कोई चुनौती सामने आती है तो उससे टकराने की बजाय समझदारी से स्थिति को संभालना अधिक फायदेमंद रहेगा. धैर्य और संयम से काम करने पर दिन के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है.
नौकरीपेशा लोग वाणी पर रखें नियंत्रण
मकर राशि के छात्र वर्ग इस पर करें फोकस
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन भावनात्मक मजबूती का रहेगा. आज केवल शारीरिक मेहनत ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक शक्ति का भी सही उपयोग करना जरूरी होगा. पढ़ाई में फोकस बनाए रखें और दूसरों की मदद करने का भाव भी रखें. जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी. दया और करुणा का भाव आपके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाएगा.
लवर्स इससे करें परहेज
रिलेशनशिप के मामले में आज आपको थोड़ा व्यावहारिक बनने की जरूरत है. जो चीजें या आदतें आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा रही हैं, उन्हें छोड़ना ही बेहतर रहेगा. पार्टनर का सम्मान करें और उनके विचारों को समझने की कोशिश करें.आपसी सम्मान और विश्वास ही रिश्ते को मजबूत बनाए रखेगा.
सेहत को लेकर रहें सतर्क
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
मकर राशि के जातक आज के दिन चुनौतियों को कम करने के लिए हनुमान जी और मां भगवती की आराधना अवश्य करें. श्रद्धा के साथ की गई पूजा आपको मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


