मकर राशि की चमकी किस्मत! रूके काम होंगे पूरे, गर्लफ्रेंड के साथ बढ़ेगा प्यार
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 24 May 2026: मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय बेहद सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण भाग्य आपका पूरा साथ देगा और लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नई सफलता मिल सकती है, वहीं निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला साबित होगा.
जोधपुर: पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज 24 मई, रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज चंद्रमा कन्या राशि में आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति आपके जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और सफलता के संकेत दे रही है. आज आप अपने लक्ष्य और प्रयासों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे और किस्मत का साथ भी आपको भरपूर मिलेगा.
आज का दिन कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिहाज से काफी शुभ माना जा रहा है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और जो योजनाएं अटकी हुई थीं, उनमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई योजना शुरू करने का यह उत्तम समय है. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी. रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग हैं.
मकर राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ख्याल
स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा. यदि पिछले कुछ समय से कोई परेशानी चल रही थी, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा. खानपान संतुलित रखें और बाहर की तली-भुनी चीजों से दूरी बनाए रखें. पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या आपको ऊर्जा से भरपूर बनाए रखेगी.
मकर राशि वालों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहे पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी. पति-पत्नी के बीच भी आपसी समझ और सामंजस्य मजबूत होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और किसी धार्मिक या मांगलिक चर्चा का माहौल भी बन सकता है.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
आज रविवार के दिन भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.इससे भाग्य मजबूत होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


