मकर राशिफल: आज बहस करने से बचें, छोटी बात बन सकती है बड़ा विवाद; करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 3 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. वाणी पर नियंत्रण और संयम बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि छोटी बात भी विवाद बढ़ा सकती है. आय में संतुलन रहेगा, ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और जीवनसाथी या दोस्तों के साथ संवाद से समस्याएं सुलझेंगी. प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें. स्वास्थ्य के लिए खान-पान में सतर्कता जरूरी है. भगवान शिव की आराधना और 108 माला जप शुभ रहेगा.
मकर राशि आज का राशिफल
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित लेकिन संतुलित फल देने वाला रहेगा. आज आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है. होली जैसे रंगों के उत्सव में यदि शामिल हो रहे हैं तो संयम और मर्यादा का ध्यान रखें. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि वाले किसी भी बात पर बेवजह बहस करने से बचें, क्योंकि छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र साबित होगा.
आज का दिन आय के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है. नियमित आमदनी बनी रहेगी और किसी अतिरिक्त स्रोत से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि, जितनी तेजी से आय बढ़ेगी, खर्च भी उसी अनुपात में बढ़ सकते हैं. इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सम्मान मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटके कार्यों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है.
संवाद के माध्यम से सुलझाएं समस्या
परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक वातावरण बनेगा. इससे परिवार के सदस्यों के बीच एकजुटता और प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज़ या परेशान चल रही थीं, तो आज संवाद के माध्यम से वह समस्या सुलझती नजर आएगी. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन मज़ाक में भी ऐसी कोई बात न कहें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों.
जानें लवर्स के लिए कैसा रहेगा दिन
प्रेम संबंध में रहने वाले मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है. यदि आप किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर अवसर दे सकता है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ मधुर समय बिताएंगे. रिश्ते में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें
हेल्थ को लेकर रहें सचेत
मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. आज खान-पान को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. तला-भुना या अधिक मीठा खाने से परहेज रखें. छोटी-मोटी पेट संबंधी समस्या हो सकती है.नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी रहेगा.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
मकर राशि के जातक आज उपाय के तौर पर भगवान शिव की आराधना करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र की 108 माला जप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.आज का शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


