मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना? पढ़ें अपना मासिक राशिफल

मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना? पढ़ें अपना मासिक राशिफल

March Monthly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि मकर राशिवालों के लिए मार्च का महीना कभी खुशी तो कभी गम वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, वहीं आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा. कुंभ वाले मार्च में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. किसी को भूलकर भी अपशब्द न कहें. आप पर कामकाज का जरा ही ज्यादा बोझ बना रहेगा. वहीं मीन वालों के लिए मार्च में भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चिंता का बड़ा कारण बन सकता है. इसके लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन का मार्च का मासिक राशिफल.

मकर मासिक राशिफल मार्च 2026 (Capricorn Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है. माह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके चलते आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी. हालांकि आप अपने इष्ट-मित्र की मदद से सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे. आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा. अचानक से आए बड़े खर्च के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है.

माह के दूसरे सप्ताह में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी. इस दौरान भूमि-भवन से जुड़ा विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल होगा. माह के मध्य में आपको भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए,अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. इस दौरान व्यवसाय अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. इस दौरान किसी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें. इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा.

माह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है. इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है. माह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण तकरार हो सकती है. इस दौरान लोगों की कानो सुनी बातों पर यकीन न करें और संवाद के जरिए चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास करें. हालांकि माह के मध्य तक किसी महिला मित्र की मदद से आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच सुख सामंजस्य बरकरार रहेगा.

कुंभ मासिक राशिफल मार्च 2026 (Aquarius Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लिए मार्च का महीना मिलाजुला साबित होगा. माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा. इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा. आपकी रुखे व्यवहार से आपके अपने नाराज होकर दूर जा सकते हैं. ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और किसी को भूलकर भी अपशब्द न कहें. माह के दूसरे सप्ताह में आप पर कामकाज का जरा ही ज्यादा बोझ बना रहेगा. इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी और थकान भरी यात्राएं करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको किसी योजना या फिर कारोबार में सोच-समझकर धन निवेश करने की जरूरत रहेगी. इस संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें.

माह के मध्य में अचानक से आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगेगी. कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा. माह के उत्तरार्ध में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का हल निकलने से आप सुकून महसूस करेंगे. इस दौरान आपको अपने पिता का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा.

मार्च माह में प्रेम संबंध में उपजी सभी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी. माह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर की बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों को बढ़ाने का काम करेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी आपके साथ सुख-दु:ख में हर पल साथ खड़ा रहेगा. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है.

मीन मासिक राशिफल मार्च 2026 (Pisces Monthly Horoscope March)

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. माह की शुरुआत में आपको अपने करिअर और कारोबार में तमाम तरह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है,लेकिन इस कठिनाई भरे समय में आपके अपने हर पल साथ खड़े रहेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों हीं आपको काम को समय पर पूरा करने में सहयोग करेंगे. इस दौरान भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है. इसके लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं.

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी. माह का दूसरा सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा और इस दौरान आपकी मुश्किलें कुछ कम होती नजर आएंगी. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा. माह के मध्य में आपके द्वारा सेहत के प्रति की गई लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है. ऐसे में इस दौरान आप अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें. इस दौरान परिवार से जुड़ा कोई घरेलू मामला आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है. जिसका समाधान खोजने के लिए आपको उचित समय के आने का इंतजार करना होगा.

माह के उत्तरार्ध में मानसिक एवं शारीरिक परेशानी आपकी पीड़ा का बड़ा कारण बन सकती है. इस माह आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा. किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए आपको खुद ही पहल करनी होगी. वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए भी निकालना होगा.

Source link

You May Have Missed