मंगल गोचर से इस सप्ताह मिथुन, कुंभ समेत 5 राशियों के करियर में आएंगे जबरदस्त बदलाव, इन माम

मंगल गोचर से इस सप्ताह मिथुन, कुंभ समेत 5 राशियों के करियर में आएंगे जबरदस्त बदलाव, इन माम

Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 30 March to 5 April 2026: अप्रैल के पहले सप्ताह मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं सूर्य रेवती नक्षत्र में और शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों के लिए अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं अप्रैल के पहले सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…

Zoom

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 30 March to 5 April 2026: अप्रैल का पहला सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं तो सूर्य रेवती नक्षत्र में और शुक्र भरणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. मीन राशि में मंगल गोचर से शनि और सूर्य ग्रह के साथ युति बन रही है, जिससे आदित्य मंगल और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और राजयोग के प्रभाव से 5 टैरो राशिफल वालों के लिए अप्रैल का पहला कई राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा. आइए जानते हैं अप्रैल के पहले सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय किन किन टैरो राशिफल वालों के लिए अच्छा होने वाला है…

वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में वृषभ राशि वालों को जीवन में सकारात्मक बदलाव करने के कई मौके मिलेंगे और आपकी टेंशन धीरे धीरे कम होती जाएगी. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से दूर हो जाएगी और रिश्तेदारों का भी पूरा साथ मिलेगा. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है या फिर करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपको इन मामलों में सरप्राइज दे सकता है. इस सप्ताह आपके आस-पास के लोग आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा को महसूस करेंगे, जो आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा.

मिथुन (फोर ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में मिथुन राशि वालों को किसी दोस्त या सोशल मीडिया से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी काफी बड़ी टेंशन कम हो जाएगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. अप्रैल के पहले सप्ताह में मिथुन राशि वालों के सामने नई संभावनाओं के द्वार खुलने वाले हैं और किसी पुराने दोस्त से जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो आपके करियर को मजबूत करेगी. इस सप्ताह अपनी भावनाओं और अंतर्ज्ञान पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपको सही दिशा में ले जा सकते हैं.

कन्या (पेज ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में कन्या राशि वालों की कई इच्छाएं पूरी होती देखी जाएंगी. इस सप्ताह आपके करियर को नई दिशा मिलेगी, जो ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी बल्कि कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी. इस सप्ताह सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए दोस्तों से मिलने का मौका मिलगा. अगर आप काफी समय से मकान तथा वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस दिशा में आपकी योजना आगे बढ़ेगी. व्यापारियों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह किसी चमत्कार से कम नहीं रहने वाला है.

वृश्चिक (दी चैरियट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही टेंशन कम होती जाएगी और परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका भी मिलेगा. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलती दिखाई दे सकती है. नौकरी पेशा और कारोबारी लोग इस सप्ताह काम में विशेषज्ञता और अनुशासन के कारण सफलता प्राप्त कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें और जो भी करें उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें.

कुंभ (टेन ऑफ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में कुंभ राशि वालों किसी दोस्त से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और भाग्य का हर कदम पर साथ भी मिलेगा. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है और माता-पिता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा. अगर लव लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी और अपने रिलेशन के बारे में घरवालों को जानकारी भी दे सकते हैं. मित्रों और परिचितों के साथ बातचीत से आपको नई जानकारी मिलेगी और आपके विचारों का विस्तार होगा.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed