मंगल के मीन राशि में गोचर से धनु समेत 6 राशियों की जीवनसाथी के साथ बढ़ेगी करीबी, लव लाइफ व

मंगल के मीन राशि में गोचर से धनु समेत 6 राशियों की जीवनसाथी के साथ बढ़ेगी करीबी, लव लाइफ व

होमराशि

मंगल के मीन राशि में गोचर से धनु समेत 6 राशियों की पार्टनर के साथ बढ़ेगी करीबी

Last Updated:

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. मंगल ग्रह 2 अप्रैल यानी आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. मंगल ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन समेत सभी 12 राशियों पर रहता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन मंगल गोचर से मजबूत होगा.

Zoom

Mars Transit In Pisces: मंगल ग्रह 2 अप्रैल यानी आज मीन राशि में गोचर करने चुके हैं. मंगल ग्रह दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर मीन राशि में परिवर्तन कर चुके हैं, जहां शनि और सूर्य के साथ युति बनेगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है और वह एक राशि में लगभग 45 दिन तक रहते हैं, इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है. हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके प्रेम और वैवाहिक जीवन में मंगल के मीन राशि में प्रवेश से अच्छे परिणाम और खुशियां मिलेंगी. आइए जानते हैं वे राशियां, जिनकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मंगल के मीन राशि में गोचर से प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा.

मंगल गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला है. गोचर के प्रभाव से आपके और आपके पार्टनर के बीच संबंध अच्छे और मधुर रहेंगे. लव लाइफ में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी हर मोड़ पर आपका साथ देगा. आप दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह भरोसा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा और आप दोनों एक-दूसरे को बहुत खुश रखेंगे.

मंगल गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए विवाहित जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे से दिल की बात खुलकर कह पाएंगे. इस दौरान आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करेगा और आपकी अच्छी तरह देखभाल भी करेगा. इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो दोनों के बीच समझ और केमिस्ट्री बढ़ेगी. आप दोनों पहले से ज्यादा अपने रिश्ते के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध रहेंगे.

मंगल गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

प्रेम के मामलों में कर्क राशि वाले बहुत भाग्यशाली रहेंगे. आप और आपके पार्टनर मिलकर सभी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे, इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आएंगे. कर्क राशि वाले इस अवधि में दोनों एक आदर्श वैवाहिक जीवन की मिसाल पेश करेंगे. इस समय अपने रिश्ते में अहंकार को हावी ना होने दें. आपकी कोशिशों से रिश्ता लगातार बेहतर होता जाएगा.

मंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है. अगर आपकी लव लाइफ में कोई समस्या या बहस चल रही थी, तो वह इस दौरान सुलझ जाएगी. आप अपने रिश्ते में खुशी महसूस करेंगे. आपके और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता बेहतरीन रहेगा और दूसरों के लिए मिसाल बनेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो दोनों के बीच आपसी समझ और केमिस्ट्री बहुत अच्छी रहेगी. आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे और एक-दूसरे का सम्मान करेंगे.

मंगल गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

मंगल गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वाले पार्टनर के साथ मधुर और सहज संबंधों का आनंद ले पाएंगे. आप दोनों के बीच आपसी समझ और केमिस्ट्री बहुत अच्छी रहेगी. अगर आप दोनों के बीच कोई समस्या चल रही थी, तो इस अवधि में सभी परेशानियों और रुकावटों से छुटकारा पा लेंगे. साथ ही, आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे. आपका पार्टनर हर काम में आपका साथ देगा.

मंगल गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में हो रहा है. इस दौरान मीन राशि वालों के रिश्ते में भी मधुरता और सहजता बनी रहेगी. आप दोनों के बीच के सभी झगड़े और बहसें अब सुलझ जाएंगी. आप अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहेंगे और खुद को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे. इस राशि के सिंगल जातकों को इस अवधि में किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed