मंगल का उदय, 18 अप्रैल से बदलने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें लाभ
Last Updated:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर उदित और अस्त होते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है. इस महीने में मंगल के परिवर्तन के कारण तीन राशि के जातकों का जीवन बदल जाएगा. मंगल की चाल में बदलाव इन सभी क्षेत्रों के साथ-साथ सभी राशियों पर प्रभाव डालता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है.
मंगल एक बार फिर से होने वाले हैं उदय
जमुई. अप्रैल के महीने में होने वाली ज्योतिषीय घटनाओं से कई राशि के जातकों का जीवन बदलने वाला है. इस महीने में मंगल के परिवर्तन के कारण तीन राशि के जातकों का जीवन बदल जाएगा. दरअसल, 18 अप्रैल को मंगल उदय होने वाला है, जिस कारण तीन राशि के जातकों पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर उदित और अस्त होते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है. इसी क्रम में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल ग्रह वर्तमान में अस्त अवस्था में संचरण कर रहे हैं, लेकिन अब उनका उदय होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार 18 अप्रैल की रात 01 बजकर 52 मिनट पर मंगल ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में उदित होंगे. मंगल की चाल में बदलाव इन सभी क्षेत्रों के साथ-साथ सभी राशियों पर प्रभाव डालता है.
इन तीन राशि के जातकों का बदलेगा जीवन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि मंगल के उदय का सबसे अधिक लाभ धनु, वृष और मिथुन राशि के जातकों को मिल सकता है. धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर में नई जिम्मेदारियां और पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है. प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं, साथ ही परिवार का सहयोग भी मिलेगा. हालांकि, इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं. वहीं वृष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं. लेकिन दोस्तों या करीबी लोगों से मतभेद हो सकते हैं और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है.
इन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय करियर में उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है. नई नौकरी या व्यवसाय के मौके मिल सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. हालांकि, इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. वरिष्ठ लोगों से बहस करने से बचने की सलाह दी गई है, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. कुल मिलाकर मंगल का यह गोचर जहां कुछ राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है, वहीं सावधानी और संयम बरतना भी जरूरी होगा. ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि उचित व्यवहार और संतुलित निर्णय से इस समय का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


