भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये 2 चीजें, वरना घर से चली जाएंगी लक्ष्मी, शुरू हो जाएगा बुरा टाइम!

भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये 2 चीजें, वरना घर से चली जाएंगी लक्ष्मी, शुरू हो जाएगा बुरा टाइम!

Last Updated:

कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिनको कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए. यदि आप गलती से भी उन वस्तुओं को गिफ्ट कर देंगे तो आपके घर से लक्ष्मी चली जाएंगी और आपका बुरा दौर शुरू हो सकता है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का …और पढ़ें

गिफ्ट में क्या नहीं देना चाहिए.

शादी, बर्थडे, विवाह की वर्षगांठ या खुशी के अन्य मौकों पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं. लोग गिफ्ट में घड़ी, लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, कोई शो पीस, सोने या चांदी का सिक्का या अन्य कीमती वस्तुएं देते हैं. यह रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए किया जाता है. ज्योतिष के आधार पर गिफ्ट देने से ग्रहों से जुड़े कुछ दोष भी दूर हो जाते हैं और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है. लेकिन​ ​क्या गिफ्ट देना है और क्या नहीं देना है, इसकी आपको जानकारी होनी चाहिए. कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिनको कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए. यदि आप गलती से भी उन वस्तुओं को गिफ्ट कर देंगे तो आपके घर से लक्ष्मी चली जाएंगी और आपका बुरा दौर शुरू हो सकता है.

गिफ्ट में कभी भी न दें ये 2 चीजें
1. घड़ी
कभी भी किसी व्यक्ति को घड़ी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि घड़ी का संबंध समय से है. ​यदि आपका गोल्डन टाइम चल रहा है और आप किसी को घड़ी उपहार में देते हैं तो आपका वह सुनहरा समय चला जाएगा और आपका खराब समय शुरू हो सकता है. लोक मान्यताओं के अनुसार, घड़ी के माध्यम से आप अपना गोल्डन टाइम दूसरे को दे देते हैं. इस वजह से उपहार में घड़ी देने से मना करते हैं.

इसके उलट यह भी है कि आपका खराब समय चल रहा है, आप आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं आदि से जूझ रहे हैं और ऐसे में किसी को घड़ी गिफ्ट करते हैं तो आप उसे अपना बुरा समय उपहार में दे रहे हैं. इन दोनों ही परिस्थितियों में घड़ी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: घर में रखा ऐसा गमला लाता है ​दरिद्रता और रोग, जल्द करें ये काम, नहीं तो दिखने लगेंगे दुष्प्रभाव

यदि आप जिस व्यक्ति को घड़ी उपहार दे रहे हैं, तो एक समय के बाद उसके साथ रिश्तों में ठहराव आ सकता है या वह रिश्ता खराब हो सकता है. इस वजह से भी घड़ी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए.

2. लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
यदि आप किसी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो उसमें लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति को शामिल न करें. बहुत से लोग अनजाने में लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट कर देते हैं. ऐसा करने से आप अपने घर की लक्ष्मी को किसी दूसरे को दे देते हैं, जो उसके सुख, समृद्धि और शुभता में बढ़ोत्तरी करने वाली होगी. मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी को उपहार में देने से आपके लिए आर्थिक संकट पैदा होने की आशंका रहती है. इस वजह से लक्ष्मी जी या उनसे जुड़े प्रतीक चिह्नों को गिफ्ट में देने की मनाही है.

घड़ी कर सकते हैं दान
कई बार लोगों की कुंडली में राहु का दोष होता है या राहु का बुरा प्रभाव होता है तो घड़ी दान करने के लिए कहते हैं. ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि दीवार घड़ी दान करें, न कि कलाई वाली घड़ी. दीवार घड़ी को किसी मंदिर में ले जाकर दान करना चाहिए. किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए.

homeastro

गिफ्ट में न दें ये 2 चीजें, वरना चली जाएंगी लक्ष्मी, शुरू हो जाएगा बुरा टाइम!

Source link

You May Have Missed