भाद्रपद माह में करें यह छोटा सा उपाय, तुलसी की लकड़ी का दीया जलाने से खुलेंगे धन के दरवाजे, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा
Last Updated:
Tulsi Wood Diya Benefits: भाद्रपद माह में यह छोटा सा उपाय करने से न सिर्फ धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है, अगर आप इसे श्रद्धा और सही विधि से करेंगे, तो बहुत…और पढ़ें
धन प्राप्ति के उपायक्यों खास है भाद्रपद माह?
भाद्रपद माह भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है. इसी महीने में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है और मान्यता है कि इसी समय राधा रानी से उनका ब्रह्म विवाह हुआ था. इस वजह से यह महीना प्रेम, भक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस समय किए गए शुभ काम और पूजा-पाठ का फल कई गुना बढ़ जाता है.
इस महीने में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीया जलाना सबसे शुभ माना गया है, अगर घर में गणेश जी की पूजा होती है तो तुलसी के स्थान पर दूर्वा घास का दीया जलाना बेहतर है, क्योंकि गणेश पूजन में तुलसी वर्जित होती है. तुलसी की सूखी लकड़ी से जलने वाला दीया सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि एक तरह से घर के वातावरण को भी पवित्र करता है.

1. माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन का आगमन होता है.
2. पैसों से जुड़ी दिक्कतें और कर्ज कम होने लगते हैं.
3. घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक माहौल बनता है.
4. ग्रह दोष, खासकर राहु-केतु का असर कम होता है.
5. घर का वास्तु संतुलित होता है और पारिवारिक शांति बनी रहती है.

दीया जलाने की सही विधि
1. एक साफ मिट्टी का दीया लें.
2. इसमें घी डालें, घी न हो तो सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. तुलसी के पौधे से सूखी लकड़ी का छोटा टुकड़ा लें (ध्यान रखें, कोई हरी पत्ती न हो).
4. दीये में रुई की बाती रखें और उसके साथ तुलसी की सूखी लकड़ी का टुकड़ा भी रखें.
5. शाम के समय दीया जलाएं और तुलसी के पौधे के पास रखें.
6. दीया जलाते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें.
7. चाहें तो तुलसी चालीसा या तुलसी स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं.
8. दीया कभी जमीन पर न रखें, इसे थाली या ऊंचे स्थान पर रखें.


