भगवान को प्रिय ये 6 चीजें दान करें, दुख-दरिद्र होंगे दूर, मिलेगा पुण्य, खुशियों से भर जाएगा जीवन

भगवान को प्रिय ये 6 चीजें दान करें, दुख-दरिद्र होंगे दूर, मिलेगा पुण्य, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Janmashtami 2025 Donation: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण की लीलाओं की याद दिलाने वाला खास दिन है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, झांकियां सजाते हैं और रात 12 बजे बाल गोपाल का जन्म उत्सव मनाते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से व्रत रखता है और भगवान को प्रिय चीजों का दान करता है, उसके जीवन से दुख-दरिद्र दूर हो जाते हैं. इस मौके पर दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. खासतौर पर वो चीजें जो श्रीकृष्ण को प्रिय हैं. तो चलिए जानते हैं कि जन्माष्टमी 2025 पर क्या-क्या दान करना शुभ रहेगा और किस चीज से जीवन में आ सकती है खुशहाली. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कब है जन्माष्टमी 2025?
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 को 11:49 PM से शुरू होकर 16 अगस्त 2025 को 09:34 PM तक रहेगी. इसलिए इस तिथि के आधार पर व्रत और पूजा 16 अगस्त को की जाएगी.

यह भी पढ़ें – भक्ति का असर जल्दी चाहिए? जानिए कलयुग में किस देवता की पूजा सबसे फलदायक है

जन्माष्टमी पर क्यों खास होता है दान?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन जो भी इंसान सच्चे दिल से दान करता है, उसके जीवन से बुरे समय का असर कम हो जाता है. इस दिन का दान सीधे पुण्य में गिना जाता है. खास बात ये है कि जो चीजें भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं, उन्हीं का दान अगर किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है.

जन्माष्टमी पर क्या-क्या दान करें?
1. अन्न और फल का दान
गरीबों या ज़रूरतमंदों को अन्न, फल या मिठाई का दान करें. इससे घर में बरकत बनी रहती है और खाने-पीने की कभी कमी नहीं होती.

2. माखन और मिश्री का दान
भगवान कृष्ण को माखन बेहद प्रिय है. इसलिए इस दिन गाय के दूध से बना माखन और मिश्री का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

3. मोरपंख
श्रीकृष्ण के मुकुट की शान मोरपंख होती है. इसे मंदिर या किसी ब्राह्मण को दान करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

4. वस्त्र और चरण पादुका
बच्चों को नए वस्त्र या चरण पादुका (चप्पल-जूते) दान करना पुण्यदायी माना जाता है. खासकर बाल गोपाल की मूर्ति के रूप में किसी बच्चे को कुछ भेंट देना शुभ होता है.

5. कामधेनु गाय की प्रतिमा
ऐसा माना जाता है कि कामधेनु गाय सारी इच्छाएं पूरी करती है. इसकी छोटी प्रतिमा किसी मंदिर या पंडित को दान करें, इससे सुख-समृद्धि आती है.

6. मुरली या बांसुरी का दान
बांसुरी भगवान कृष्ण की पहचान है. इसे बच्चों या मंदिर में दान करने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है.

1. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

इसका जप करने से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.

2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

इस महामंत्र का लगातार जाप करने से मन को शांति मिलती है और घर का माहौल पॉजिटिव बना रहता है.

Source link

Previous post

Hanuman ji ki patni ka naam​: क्या हनुमान जी ने की थी शादी? पराशर संहिता में वर्णित अद्भुत कथा, जानें उनकी पत्नी का नाम

Next post

Tarot Rashifal, 11 August: मिथुन, मीन समेत 4 राशियों की जमकर होगी कमाई और मिलेगा अटका धन, मकर वाले मेहनत करने से सफल होंगे! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

You May Have Missed