बेहतर नौकरी और करियर चाहिए तो अपनाएं ये अचूक उपाय, कामयाबी चूमेगी कदम!
Last Updated:
Astro Tips for Career: अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं, तो अपनी कुंडली के अनुसार करियर का चयन करें. ग्रहों की दशा और दिशा को समझें और सही उपाय अपनाएं. चाहे नौकरी हो या व्यापार, सही दिशा में मेहनत करने से …और पढ़ें
बेहतर नौकरी और करियर के लिए उपाय
हाइलाइट्स
- करियर में सफलता के लिए कुंडली के अनुसार प्रयास करें.
- शनि, राहु, केतु के दोष दूर करने के उपाय करें.
- इंटरव्यू से पहले हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं.
Astro Tips for Career and Job: करियर और रोजगार हमारे जीवन का एक ऐसा सच है, जिससे हम भाग नहीं सकते. हर व्यक्ति अपने करियर में सफलता पाना चाहता है, लेकिन कई बार हम अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाते और असफलता का सामना करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम अपनी जन्म कुंडली के अनुसार सही दिशा में प्रयास नहीं करते. कई लोग सरकारी नौकरी के पीछे सालों तक मेहनत करते रहते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती, जबकि कुछ लोग व्यापार में हाथ आजमाते हैं, लेकिन लाभ नहीं होता.
इसकी वजह ग्रहों की दशा और कुंडली में कुछ घरों का कमजोर होना हो सकता है. अगर आप अपने करियर में स्थिरता और सफलता चाहते हैं, तो ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी द्वारा बताए गए सरल उपाय कर सकते हैं.
रुकावट की ये हो सकती है वजह?
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और कई सालों से सफलता नहीं मिल रही है. वहीं अगर आप एकेडमिक रूप से बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन प्रतियोगिता में सफल नहीं मिल पा रही है तो इसका कारण आपकी कुंडली में कुछ घरों का कमजोर होना हो सकता है. इसके लिए नीचे कुछ सरल उपाय दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में बैठकर न खाएं खाना, घर में आती है दरिद्रता, तरक्की पर लग जाता है ब्रेक!
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के उपाय
भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा वाली तस्वीर या मूर्ति का पूजन करें. इससे प्रतियोगी परीक्षा में आ रही परेशानियों का समाधान होगा.
रात को चांदी के गिलास में पानी भर कर रखें और सुबह उठकर पी लें. इस उपाय से भी आपको प्रतियोगी परीक्षा में फायदा मिलेगा.
जन्म कुंडली में इस घर की जांच करें
करियर, जॉब में सफलता के लिए कुंडली में छठा घर (प्रतियोगिता और संघर्ष का घर) और दसवां घर (करियर और नौकरी का घर) मजबूत होना चाहिए. अगर शनि, राहु या केतु ग्रह आपकी कुंडली में कमजोर हैं, तो यह आपकी नौकरी में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं.
शनि, राहु और केतु का प्रभाव कैसे कम करें?
- शनि के दोष को कम करने के लिए शनि मंदिर में तेल दान करें.
- राहु के दोष के लिए नारियल और काले तिल का दान करें.
- केतु के दोष के लिए सफेद वस्त्र और कुत्ते को भोजन खिलाएं.
- इसके अलावा करियर और जॉब की सभी परेशानियों के लिए पक्षियों को सात अनाज खिलाएं. इससे भी आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी.
इंटरव्यू में सफलता के लिए
अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो इससे पहले दो बूंदी के लड्डू लेकर उस पर लौंग लगाकर लौंग की टोपी हटाकर हनुमान मंदिर मे चढ़ाएं. इससे आपके इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस कई गुना बढ़ जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Numerology: बार-बार रिलेशनशिप में आ रही है बेक्रअप की नौबत? कहीं आपका पार्टनर इस मूलांक का तो नहीं !
March 15, 2025, 16:32 IST
बेहतर नौकरी और करियर चाहिए तो अपनाएं ये अचूक उपाय, कामयाबी चूमेगी कदम!


