बिना वजह बढ़ रहा तनाव? आपके घर की पॉजिटिव वाइब गायब हो रही?

बिना वजह बढ़ रहा तनाव? आपके घर की पॉजिटिव वाइब गायब हो रही?

Last Updated:

Negative Enegry: सुबह की शुरुआत कैसी होती है, रात को घर किस हालत में छोड़ते हैं और दिनभर छोटी-छोटी चीजों को कैसे मैनेज करते हैं-ये सब सुनने में भले ही मामूली लगे, लेकिन असर बड़ा डालते हैं. अक्सर हम अपनी परेशानियों का कारण बाहर ढूंढते हैं, जबकि सच ये है कि कई बार घर के अंदर की आदतें ही माहौल बिगाड़ देती हैं. आपने भी नोटिस किया होगा कि बिना किसी बड़ी वजह के घर में तनाव, थकान या बेचैनी महसूस होने लगती है. ऐसे में लोग कारण समझ नहीं पाते, लेकिन वास्तु से जुड़े कुछ आसान नियम बताते हैं कि हमारी रोज की आदतें ही इस निगेटिविटी की जड़ बन सकती हैं. अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो घर का माहौल काफी हद तक बदल सकता है.

छोटी आदतें, बड़ा असर हम अक्सर सोचते हैं कि जिंदगी की समस्याएं बड़ी वजहों से आती हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें ही धीरे-धीरे माहौल को बिगाड़ देती हैं. खासकर घर के अंदर की लापरवाही न सिर्फ सफाई को प्रभावित करती है, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी असर डालती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

vastu tips

1. रात में गंदे बर्तन छोड़ना दिनभर की थकान के बाद बर्तन साफ करना कई लोगों को भारी लगता है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे घर में गंदगी और बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है. सुबह उठते ही अगर किचन बिखरा हुआ मिले, तो दिन की शुरुआत भी भारी लगती है. ऐसे में कोशिश करें कि सोने से पहले किचन साफ करके ही जाएं. इससे न सिर्फ घर साफ रहेगा बल्कि मन भी हल्का महसूस करेगा.

vastu tips

2. जूते-चप्पलों का बिखराव घर के मुख्य दरवाजे या कमरों में जूते-चप्पल इधर-उधर पड़े रहना सिर्फ देखने में खराब नहीं लगता, बल्कि ये घर के माहौल को भी प्रभावित करता है. कई बार मेहमान आते हैं और पहली नजर इसी पर जाती है. इससे घर की पॉजिटिव वाइब कम हो जाती है. बेहतर है कि जूतों के लिए एक तय जगह बनाएं और उसी में रखें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

vastu tips

3. सुबह की शुरुआत कैसे कर रहे हैं आप? दिन की शुरुआत पूरे दिन का मूड तय करती है, अगर शुरुआत ही गलत हो, तो उसका असर लंबे समय तक बना रहता है.

vastu tips

4. उठते ही आईना देखना कई लोग आंख खुलते ही सबसे पहले आईना देख लेते हैं. यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन इससे मन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. सुबह के वक्त दिमाग सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है, ऐसे में बेहतर है कि पहले कुछ पॉजिटिव सोचें या शांत माहौल में कुछ मिनट बिताएं.

vastu tips

5. बिस्तर को बिखरा छोड़ देना जल्दबाजी में बिस्तर ठीक न करना एक आम आदत है, लेकिन यह छोटी सी लापरवाही पूरे दिन के मूड को प्रभावित कर सकती है. बिखरा हुआ कमरा दिमाग को भी अव्यवस्थित महसूस कराता है. वहीं, सजा हुआ बिस्तर दिन की शुरुआत को बेहतर बना सकता है.

vastu tips

असली बदलाव आदतों से ही आएगा असल में, घर में शांति और पॉजिटिव माहौल लाने के लिए किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती. बस रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा सुधार ही काफी होता है. जैसे-रात को सफाई रखना, चीजों को व्यवस्थित करना और सुबह की शुरुआत सही तरीके से करना.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed