बिजनेस में आर्थिक नुकसान का योग, सेहत को लेकर रहें सावधान, करियर में मिलेगी तरक्की

बिजनेस में आर्थिक नुकसान का योग, सेहत को लेकर रहें सावधान, करियर में मिलेगी तरक्की

Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Aaj Rashifal: आज मिथुन राशि के कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आने के योग बने हुए हैं लेकिन व्यापार, कारोबार, बिजनेस, दुकान आदि में आर्थिक नुकसान होने के योग भी बनेंगे.जिन जातकों की जॉब छूट चुकी है. उनके …और पढ़ें

X

31 जनवरी मिथुन राशिफल 

ओम प्रयास /हरिद्वार. आज साल 2025 के पहले माह का आखिरी दिन है. आज 31 जनवरी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक नुकसान का योग लेकर आया है. आज मिथुन राशि के लिए कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि आने के भी योग हैं. 31 जनवरी को पारिवारिक कष्ट और समस्याएं आ सकती हैं. साथ ही शारीरिक समस्याएं होने से आप मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं. शारीरिक रूप से सर दर्द या शरीर के बाएं हिस्से हाथ या पैर दर्द होने के योग बने रहेंगे. करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जिन जातकों की जॉब छूट चुकी है. उनके द्वारा आज नौकरी के लिए अप्लाई करना अच्छा रहेगा. यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं, तो आज नौकरी कंफर्मेशन की सूचना मिलेगी. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहेगी.

लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के लिए मिथुन राशि के जातकों का दिन कठिनाइयों भरा रहने वाला है. आज आपके अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ प्रेम संबंधों में तनाव बना रहेगा. किसी भी बात को लेकर आप दोनों में तर्क वितर्क हो सकता है. जिससे एक दूसरे के प्रति आर्गुमेंट होने से आपके संबंध टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं. अपने प्रेम संबंधों को लेकर आज आपको खास ध्यान रखना होगा. यदि आप अपने प्रेमी से कोई बात पूछना या जानना चाहते हैं तो आज के दिन छोड़ दें और हो सके तो आज अपने प्रेमी के साथ कम से कम बात करें. शरीर के बाएं हिस्से हाथ या पैर में दर्द होने के योग भी रहेंगे. मंगल ग्रह रक्त का कारक है जिनके कारण यह समस्याएं आपको हो सकती हैं. सुबह स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.

करियर राशिफल: उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 31 जनवरी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के करियर में कुछ अच्छा होने वाला है. जिन जातकों की जॉब छूट चुकी है. उनके द्वारा आज किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करना अच्छा रहेगा. जो जातक किसी भी नौकरी के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं उन्हें नौकरी पक्की होने की सूचना फोन या ईमेल के माध्यम से आज मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपकी अपने किसी मित्र, रिश्तेदार या जानकार के कारण किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको सरकारी नौकरी की तैयारी करने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी. करियर की दृष्टि से 2025 के पहले मा का आखिरी दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: मिथुन राशि के व्यावसायिक राशिफल को लेकर उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि आज मिथुन राशि के कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आने के योग बने हुए हैं लेकिन व्यापार, कारोबार, बिजनेस, दुकान आदि में आर्थिक नुकसान होने के योग भी दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बनेंगे. आज 31 जनवरी के यह 2 घंटे आपको बेहद ही सावधानी बरतनी होगी. इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान होगा जिस कारण धन की हानि होने के साथ आप मानसिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं. आज आपको सुबह स्नान करने के बाद देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से आपको होने वाले नुकसान का प्रभाव कम हो जाएगा.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

बिजनेस में आर्थिक नुकसान का योग, सेहत को लेकर रहें सावधान

Source link

Previous post

सिंह राशि वालों के आज का दिन है गोल्डन टाइम! लव और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, शुरू करेंगे नया कारोबार

Next post

कन्या राशि के प्रेम जीवन में बढ़ेगा तनाव, आलस्य से रुकेंगे सारे काम, व्यापार में पैसों का हो सकता है नुकसान

You May Have Missed