प्रेम संबंधों में आज विवाद के योग, करें यह उपाय, मिलेगी राहत, करियर-बिजनेस के लिए शानदार दिन

प्रेम संबंधों में आज विवाद के योग, करें यह उपाय, मिलेगी राहत, करियर-बिजनेस के लिए शानदार दिन

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Mithun Aaj Rashifal: आज 3 फरवरी 2025 को आपके प्रेम संबंधों में नया मोड़ होने से बहुत सी समस्याएं आएंगी. वैवाहिक संबंधों में किसी भी बात को लेकर अनबन या बहस आदि होने के योग हैं. भोलेनाथ को जल में काले तिल और दूध…और पढ़ें

X

3 फरवरी सोमवार को मिथुन राशिफल 

ओम प्रयास/हरिद्वार. आज 3 फरवरी सोमवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र के लिए 3 फरवरी सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. तरक्की के नए-नए अवसर आज आपको प्राप्त होंगे. वहीं करियर, जॉब आदि के लिए भी आज का दिन अच्छा और शुभ रहेगा. वैवाहिक संबंधों के लिए मिथुन राशि के जातकों को कुछ उपाय करने होंगे. भोलेनाथ को जल में काले तिल और दूध मिलाकर अर्पित करने से सभी समस्याएं खत्म होंगी. प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. बहुत सी समस्याएं आपके प्रेम संबंधों में आज बनी रहेगी.

लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 3 फरवरी 2025 को आपके प्रेम संबंधों में नया मोड़ होने से बहुत सी समस्याएं आएंगी. वैवाहिक संबंधों में किसी भी बात को लेकर अनबन या बहस आदि होने के योग हैं. भोलेनाथ को आज गंगाजल में काले तिल और दूध मिलाकर अर्पित करने से संबंधों में चल रही सभी समस्याएं खत्म होगी. प्रेम संबंधों के लिए 3 फरवरी सोमवार का दिन अच्छा नहीं हैं. प्रेम संबंधों में तनाव, विवाद और खींचतान होने के योग हैं. अगले दो दिन तक आपके प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन रहेगी. जितना हो सके अपने प्रेमी के साथ कम से कम बात करें. ज्यादा बात करने पर किसी भी बात को लेकर तनाव या विवाद हो सकता है.

करियर राशिफल: उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि सोमवार 3 फरवरी 2025 का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. यदि आप अपनी जॉब बदलने का मन बना चुके हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने का रास्ता प्रशस्त होगा. यदि आप कहीं पर जॉब आदि करते हैं तो आपको धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार होने से धन संबंधी चल रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में जुटे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज के दिन नौकरी के लिए आवेदन करना अच्छा होगा. मिथुन राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

व्यावसायिक राशिफल: हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि कार्यक्षेत्र के लिए 3 फरवरी सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं. आज व्यापार, कारोबार, बिजनेस, दुकान आदि में तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे. ग्रहों की चाल के अनुसार व्यापार, कारोबार, दुकान आदि में नई उपलब्धियां आज मिलेगी. यह उपलब्धियां कोई नई डील या नई मीटिंग आदि को लेकर हो सकती हैं. इन उपलब्धियां के कारण आपको धन की प्राप्ति और आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप उत्तराखंड हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

प्रेम संबंधों में आज विवाद के योग, करें यह उपाय, मिलेगी राहत

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang 2025: आज बसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजा और महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Next post

Kumbh Rashifal: आज आपको अपने कैरियर में नए मौके मिलेंगे, रिश्तों को मजबूत करने का है सही समय, जानें कैसा है दिन?

You May Have Missed