पैसा अटका है या पेमेंट नहीं मिल रही? जानें कुछ आसान और असरदार उपाय जो पैसा वापस ला सकते हैं

पैसा अटका है या पेमेंट नहीं मिल रही? जानें कुछ आसान और असरदार उपाय जो पैसा वापस ला सकते हैं

Remedies For Blocked Payments: आज के समय में हर किसी को पैसा चाहिए, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेहनत के बावजूद भी पैसा अटक जाता है. पेमेंट समय पर नहीं आती, किसी को उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलता, या कोई बड़ी डील अधर में लटक जाती है. इससे न सिर्फ टेंशन बढ़ती है बल्कि घर का माहौल भी खराब होता है. बहुत से लोग इसे अपनी किस्मत मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो अब चिंता छोड़िए. यहां हम जानेंगे ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से कुछ ऐसे आसान, घरेलू और असरदार उपाय जो अटके हुए पैसों को वापस लाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

1. 11 छुआरे वाला उपाय
अगर आपकी पेमेंट बार-बार अटक रही है या पैसा आता ही नहीं, तो मंगलवार या शुक्रवार के दिन एक लाल सूती कपड़ा लीजिए और उसमें 11 छुआरे बांधकर अपने लॉकर या तिजोरी में रख दीजिए.
यह उपाय काफी असरदार माना जाता है. इससे ना केवल पैसा वापस आता है बल्कि रुके हुए काम भी बनने लगते हैं.

2. कोर्ट-कचहरी से छुटकारा
अगर कोई केस कोर्ट में लंबा खिंच रहा है या वकील और जज का रवैया सहयोगी नहीं है, तो मंगलवार को 10 छुआरे लेकर लाल कपड़े में बांधें और उन्हें अपनी जेब में रखकर कोर्ट जाएं.
इस उपाय से आपके पक्ष में चीज़ें बदल सकती हैं और केस के फैसले में राहत मिल सकती है.

3. नजर दोष हटाने के लिए नमक
अगर आपको लगता है कि घर या काम-धंधे पर नजर लग गई है, तो एक चुटकी नमक लेकर अपने ऊपर से सात बार उल्टे दिशा (एंटी-क्लॉकवाइज़) में घुमाइए और फिर उसे बहते पानी या नल में बहा दीजिए.
यह एक बेहद आसान और रोज़ाना करने योग्य उपाय है.

4. पीली सरसों से करें सफाई
अगर घर में नेगेटिविटी बहुत ज्यादा है तो रात में पूरे घर में हल्की सी पीली सरसों छिड़क दें और सुबह झाड़ू से साफ करें.
इससे घर का माहौल हल्का और पॉजिटिव बनता है. बीमारियों और झगड़ों में भी कमी आती है.

5. ब्यूटी और ओरा के लिए स्विच वर्ड
अगर आपको किसी पार्टी या इंटरव्यू में जाना है और आप चाहते हैं कि आपकी पर्सनालिटी सबसे अलग दिखे, तो “ग्वस लंथ्रो” 55 बार बोलिए. इससे आपकी एनर्जी पॉजिटिव हो जाती है और लोग आपकी ओर खींचते हैं.

6. पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास
अगर हस्बैंड-वाइफ के बीच झगड़े चल रहे हैं तो “दुगला दुगला ज़हरा” दिन में तीन बार बोलें.
यह स्विच वर्ड रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए बेहद असरदार है.

7. अगर चाहते हैं पति/पत्नी सिर्फ आपकी बात सुने
“पोरोलिया पोरोलिया पोरोलिया”
मन ही मन इस वर्ड को बोलिए, बिना सामने वाले को बताए. कुछ ही समय में फर्क दिखेगा.

8. साल 2025: खुद को तैयार करने का साल
2025 कोई नया काम शुरू करने का साल नहीं है, ये साल खुद को मजबूत करने, स्किल्स बढ़ाने और पुराने कामों को संभालने का है.
नया बिजनेस, नई योजना 2026 में शुरू करें – जब समय आपके साथ होगा.

9. सेविंग की आदत डालें
अगर पैसा आता है तो उसे बचाना भी ज़रूरी है. रोज़मर्रा के खर्चों में थोड़ी समझदारी दिखाएं.
फिजूल की चीज़ों से दूर रहें और अपने बच्चों के भविष्य के लिए पैसा जोड़ें.

Source link

You May Have Missed