पार्टनर के साथ मनानी है पहली लोहड़ी, इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, आपस में बढ़ेगा प्यार!

पार्टनर के साथ मनानी है पहली लोहड़ी, इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, आपस में बढ़ेगा प्यार!

Lohri 2025 Rules: लोहड़ी का पर्व उत्तर भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और दिल्ली में इसे प्रमुख त्योहारों में से एक होता है. हालांकि अब तो देशभर में इसे लोग अपने कल्चर के हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं और नवविवाहित जोड़े अपनी पहली लोहड़ी विशेष रुप से मनाते हैं. तो अगर शादी के बाद यह भी आपकी पहली लोहड़ी है तो कुछ विशेष बातों पर जरुर ध्यान देना चाहिए. आइए पंडित रमाकांत मिश्रा से जानते हैं लोहड़ी के दिन नवविवाहिता को किन चीजों को करने से बचना चाहिए.

शादी के बाद पहली लोहड़ी पर इन बातों का रखें ध्यान

सोलह श्रृंगार जरुर करें
लोहड़ी पर महिलाएं 16 श्रृंगार कर नए कपड़े पहनें व पुरुष भी इस दिन नए वस्त्र पहनकर तैयार हों, इसके बाद रात को लोहड़ी की अग्नि में तिल, गुड़, रेवड़ी आदि डालकर त्योहार मनाएं. फिर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और अपने आने वाले सुखी जीवन की शुभ कामना लें.

नव-विवाहित ना पहनें इस रंग के कपड़े
नव-विवाहित जोड़े लोहड़ी पर्व पर लाल, गुलाबी, पीला या फिर कोई भी रंग के कपड़े पहने सकते हैं. लेकिन काले रंग के कपड़े बिलकुन ना पहनें क्योंकि आप पहली लोहड़ी मना रहे हैं तो ऐसे में शुभ रंगों के कपड़ों का चुनाव करें.

यह भी पढ़ें- हफ्ते में बस 3 दिन करें ये महाउपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, खुल जाएगा तरक्की का मार्ग, बरसने लगेगा पैसा!

परिक्रमा समय रखें इस बात का ध्यान
जब भी आप लोहड़ी की पूजा करें या फिर उसकी परिक्रमा करें तो सुनिश्चित करें कि आप इसे नंगे पैर करें, जूते-चप्पल पहनकर नहीं करें. मान्यता के अनुसार, इस दिन जो जोड़े जूते-चप्पल पहनकर लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा करते हैं, तो उन्हें जीवन में दुख और कष्ट झेलने पड़ सकते हैं.

झूठा प्रसाद अग्नि में ना डालें
लोहड़ी की अग्नि पवित्र मानी जाती है, इसलिए इस दौरान उसमें तिल, रेवड़ी और पॉपकॉर्न का प्रसाद डाला जाता है. लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह प्रसाद जूठा नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Grah Pravesh Niyam: नए घर में करना है गृह प्रवेश? 40 दिनों तक भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना हो सकता है अशुभ

मांसाहार व शराब से बचें
लोहड़ी के त्योहार में नवविवाहित जोड़ा अग्नि की पूजा करता है. ऐसे में इस दिन कोशिश करें कि मांसाहार का सेवन ना करें और ना ही शराब आदि का सेवन करें. यह शुभ नहीं माना जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

You May Have Missed