पापमोचनी एकादशी की 5 लकी राशियां, विष्णु कृपा से मिलेगी नई जॉब, प्रमोशन, और भी बहुत कुछ

पापमोचनी एकादशी की 5 लकी राशियां, विष्णु कृपा से मिलेगी नई जॉब, प्रमोशन, और भी बहुत कुछ

Last Updated:

Papamochani Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Signs: पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को है. इस बार की पापमोचनी एकादशी कर्क समेत 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों को विष्णु कृपा से नई जॉब, प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोत्तरी समेत और भी बहुत कुछ लाभ ​मिलेंगे.

Zoom

पापमोचनी एकादशी 2026 की 5 लकी राशियां. (AI)

Papamochani Ekadashi 2026 lucky zodiac signs: पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च रविवार को है. पापमोचनी एकादशी का दिन 5 राशिवालों के लिए बेहद शुभ है. इस दिन कर्क समेत इन राशिवालों पर भगवान विष्णु की कृपा होगी. इन लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, नई जॉब की संभावना है, वर्तमान नौकरी में प्रमोशन का योग है. आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी का दिन इन 5 राशिवालों के लिए कैसा रहेगा?

पापमोचनी एकादशी की 5 लकी राशियां

कर्क: पापमोचनी एकादशी का दिन कर्क वालों के धन के लिए अच्छा है. इस दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. वित्तीय मामले में यह दिन अुनकूल रहेगा. निवेश से धन लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों से बॉस खुश रहेंगे. उनका सहयोग प्राप्त होगा. काम की सराहना होगी. लव लाइफ में रोमांस रहेगा. पापमोचनी एकादशी के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके आपके काम और प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी.

कन्या: पापमोचनी एकादशी के अवसर पर कन्या रा​शिवालों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. इस दिन आपके कार्य सफल होंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी. विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा. जिन लोगों का हाल ही में विवाह हु​आ, उन लोगों को संतान सुख से जुड़ी खबर मिल सकती है. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खुद पर भरोसा रखें.

वृश्चिक: पापमोचनी एकादशी वृश्चिक राशिवालों के लिए शुभ है. इस दिन बिजनेस करने वालों को कोई डील मिल सकती है. इससे आपकी उन्नति की राह आसान हो सकती है. कोई पुराना दोस्त आपके लिए लकी साबित होगा, उससे आपको लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे. विदेश में रहने या विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा. इस दिन नया मकान खरीदने का फैसला कर सकते हैं. बिजेनस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे मददगार होगा.

धनु: पापमोचनी एकादशी का दिन धनु वालों के लिए फलदायी होगा. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोत्तरी की खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है या लव पार्टनर मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.

कुंभ: पापमोचनी एकादशी कुंभ वालों के जीवन की समस्स्याओं का समाधान लेकर आएगी. नई नौकरी की तलाश पुरी हो सकती है, किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. काम के प्रति ईमानदार रहें, आपको उसका पुरस्कार मिलेगा. दूसरों पर निर्भर न हों, अपना काम स्वयं करें. अपने व्यवसाय में रचनात्मकता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रयोग करें. निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed