पंचांग, 6 मार्च 2026: संकष्टी चतुर्थी, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, देखें मुहूर्त, चंद्रोदय

पंचांग, 6 मार्च 2026: संकष्टी चतुर्थी, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, देखें मुहूर्त, चंद्रोदय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 March 2026: आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा है. भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी को चैत्र संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं. पंचांग अनुसार, आज चैत्र कृष्ण तृतीया तिथि, हस्त नक्षत्र, विष्टि करण, गण्ड योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. 05:53 पी एम के बाद चतुर्थी तिथि लगेगी और चतुर्थी में ही चंद्रोदय 09:14 पी एम पर होगा. इस वजह से संकष्टी चतुर्थी व्रत आज है. इसमें गणेश जी की पूजा फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, फल, नैवेद्य, दूर्वा आदि से करें. गणेश चालीसा का पाठ करें, संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. चंद्रोदय होने पर चंद्र देव को पानी में कच्चा दूध, अक्षत्, फूल डालकर अर्घ्य दें. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे, कष्ट दूर होंगे.

आज शुक्रवार व्रत भी है. इसमें सूर्यास्त के बाद प्रदोष के समय माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा लाल फूल, अक्षत्, रोली, सिंदूर, माला, धूप, दीप, कमलगट्टा, पीली ​कौड़ियां, शंख आदि से करें. उनको खीर, बताशा, सफेद मिठाई का भोग लगाएं. श्री लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करें. लक्ष्मी और कुबेर कृपा से आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. वहीं आज भद्रा सुबह में 06:41 ए एम से 05:53 पी एम तक है, लेकिन इसका वास पाताल लोक में है. इसमें पूजा कर सकते हैं. पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल, अ​शुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 6 मार्च 2026

  • आज की तिथि- तृतीया – 05:53 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
  • आज का नक्षत्र- हस्त – 09:29 ए एम तक, फिर चित्रा
  • आज का करण- विष्टि – 05:53 पी एम तक, बव – 06:31 ए एम, मार्च 07 तक, बालव
  • आज का योग- गण्ड – 07:06 ए एम तक, फिर वृद्धि
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- कन्या- 10:18 पी एम तक, उसके बाद तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:41 ए एम
सूर्यास्त- 06:24 पी एम
चन्द्रोदय- 09:14 पी एम
चन्द्रास्त- 08:01 ए एम

आज के मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:03 ए एम से 05:52 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
  3. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
  4. निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, मार्च 07 से 12:57 ए एम, मार्च 07
  5. अमृत काल: 04:23 ए एम, मार्च 07 से 06:06 ए एम, मार्च 07

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:41 ए एम से 08:09 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:09 ए एम से 09:37 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:37 ए एम से 11:05 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
चर-सामान्य: 04:56 पी एम से 06:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:28 पी एम से 11:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:32 ए एम से 02:04 ए एम, मार्च 07
अमृत-सर्वोत्तम: 02:04 ए एम से 03:36 ए एम, मार्च 07
चर-सामान्य: 03:36 ए एम से 05:08 ए एम, मार्च 07

आज के अशुभ समय

  • गुलिक काल- 08:09 ए एम से 09:37 ए एम
  • राहुकाल- 11:05 ए एम से 12:33 पी एम
  • यमगण्ड- 03:28 पी एम से 04:56 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 09:02 ए एम से 09:49 ए एम, 12:56 पी एम से 01:43 पी एम
  • भद्रा- 06:41 ए एम से 05:53 पी एम
  • भद्रा का वास- पाताल में
  • दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 05:53 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

Source link

You May Have Missed