पंचांग: नृसिंह द्वादशी, आमलकी एकादशी पारण, त्रिपुष्कर योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल
पंचांग: नृसिंह द्वादशी, आमलकी एकादशी पारण, त्रिपुष्कर योग, जानें मुहूर्त
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 February 2026: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 February 2026: आज नृसिंह द्वादशी है, इसमें भगवान नृसिंह की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से रोग, दोष मिट जाते हैं. इसके साथ शनिवार व्रत, शनि पूजा और आमलकी एकादशी व्रत का पारण भी है. पंचांग अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल द्वादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, बव करण, सौभाग्य योग है. दैनिक पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग, 28 फरवरी 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 February 2026: आज नृसिंह द्वादशी, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का दिन है. वहीं आज आमलकी एकादशी व्रत का पारण है. जो लोग कल आमलकी एकादशी व्रत थे, वे आज सुबह में 06:47 बजे से लेकर 09:06 बजे के बीच पारण करके व्रत को पूरा कर सकते हैं. पंचांग अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल द्वादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, बव करण, सौभाग्य योग, पूर्व का दिशाशूल और कर्क राशि का चंद्रमा है. त्रिपुष्कर योग सुबह में 06 बजकर 47 मिनट से सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक है. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसके तीन गुना फल प्राप्त होंगे. फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को नृसिंह द्वादशी मनाते हैं. भगवान विष्णु के रौद्रावतार नृसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रह्लाद को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी. इस वजह से इस तिथि को हर साल भगवान नृसिंह की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से रोग, दोष, भय आदि मिट जाते हैं.
आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा भी है. जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है, वे व्रत रखकर शनिदेव की पूजा करें. उनको नीले फूल, काले तिल, काले या नीले वस्त्र, काली उड़द, काला गुलाब जामुन, तेल आदि शनिदेव को अर्पित करें. शनि चालीसा और शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. फिर शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनिदेव की आरती करें. शनि दोष और उसके कष्टों को दूर करने के लिए काला कंबल, दवाई, तेल, लोहा, स्टील के बर्तन, जूते, चप्पल आदि का दान गरीब और जरूरतमंद लोगों को करें. छाया दान करने से भी शनि दोष की नकारात्मकता दूर होती है. दैनिक पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 फरवरी 2026
- आज की तिथि- द्वादशी – 08:43 पी एम तक, फिर त्रयोदशी
- आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 09:35 ए एम तक, उसके बाद पुष्य
- आज का करण- बव – 09:36 ए एम तक, बालव – 08:43 पी एम तक, कौलव
- आज का योग- सौभाग्य – 05:02 पी एम तक, फिर शोभन
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- शनिवार
- चंद्र राशि- कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:47 ए एम
सूर्यास्त- 06:20 पी एम
चन्द्रोदय- 03:09 पी एम
चन्द्रास्त- 05:22 ए एम, मार्च 01
आज के मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 05:58 ए एम
- अमृत काल: 07:18 ए एम से 08:49 ए एम, 02:26 ए एम, मार्च 01 से 03:58 ए एम, मार्च 01
- अभिजीत मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:57 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:15 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 01 से 12:58 ए एम, मार्च 01
आज के शुभ योग
त्रिपुष्कर योग: 06:47 ए एम से 09:35 ए एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 08:14 ए एम से 09:41 ए एम
- चर-सामान्य: 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
- लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:27 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 03:27 पी एम से 04:54 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- लाभ-उन्नति: 06:20 पी एम से 07:53 पी एम
- शुभ-उत्तम: 09:27 पी एम से 11:00 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 11:00 पी एम से 12:33 ए एम, मार्च 01
- चर-सामान्य: 12:33 ए एम से 02:07 ए एम, मार्च 01
- लाभ-उन्नति: 05:13 ए एम से 06:46 ए एम, मार्च 01
आज के अशुभ समय
- दुर्मुहूर्त- 06:47 ए एम से 07:34 ए एम, 07:34 ए एम से 08:20 ए एम
- गुलिक काल- 06:47 ए एम से 08:14 ए एम
- राहुकाल- 09:41 ए एम से 11:07 ए एम
- यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:27 पी एम
- दिशाशूल- पूर्व
शिववास
कैलाश पर – 08:43 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


