पंचांग: आज कूष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, रवि योग, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहु
पंचांग: आज कूष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, रवि योग, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहु
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं. आज चैत्र विनायक चतुर्थी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा भी है. आज चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि, भरणी नक्षत्र, वणिज करण, वैधृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. रवि योग और स्वर्ग की भद्रा है. आज चंद्रमा का दर्शन नहीं करते हैं. कूष्मांडा पूजा से कार्य सफल होते हैं और रोग, दोष, कष्ट आदि मिट जाते हैं.
आज का पंचांग, 22 मार्च 2026.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं. इसके साथ आज चैत्र विनायक चतुर्थी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग अनुसार, चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि, भरणी नक्षत्र, वणिज करण, वैधृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह 06:23 ए एम से लेकर रात 10:42 पी एम तक है, वहीं भद्रा सुबह में 10:36 ए एम से रात 09:16 पी एम तक है. इसका वास स्वर्ग में है, इस वजह से इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. कूष्मांडा का अर्थ कुम्हड़ा होता है, जिसमें सृजन के कई बीज होते हैं. आठ भुजाओं वाली कूष्मांडा माता ने हल्की हंसी से ब्रह्मांड की रचना कर दी थी. उनके अंदर सृजन की क्षमता है. इनको पूजा में पीले फूल, फल, पीले वस्त्र अर्पित करते हैं और इनको कुम्हड़े की बलि प्रिय है. इनकी कृपा से हर कार्य सफल होता है और रोग, दोष, कष्ट आदि मिट जाते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 मार्च 2026
- आज की तिथि- चतुर्थी – 09:16 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
- आज का नक्षत्र- भरणी – 10:42 पी एम तक, फिर कृत्तिका
- आज का करण- वणिज – 10:36 ए एम तक, विष्टि – 09:16 पी एम तक, उसके बाद बव
- आज का योग- वैधृति – 03:42 पी एम तक, फिर विष्कम्भ
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- रविवार
- चंद्र राशि- मेष- 04:14 ए एम, मार्च 23 तक, उसके बाद वृषभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:23 ए एम
सूर्यास्त- 06:33 पी एम
चन्द्रोदय- 08:15 ए एम
चन्द्रास्त- 10:15 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:36 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पी एम से 12:53 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
- अमृत काल: 06:17 पी एम से 07:46 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, मार्च 23 से 12:51 ए एम, मार्च 23
- रवि योग: 06:23 ए एम से 10:42 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 09:39 ए एम से 11:06 ए एम
लाभ-उन्नति: 11:06 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 03:28 पी एम से 04:55 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:55 पी एम से 09:27 पी एम
शुभ-उत्तम: 11:00 पी एम से 12:33 ए एम, मार्च 04
अमृत-सर्वोत्तम: 12:33 ए एम से 02:05 ए एम, मार्च 04
चर-सामान्य: 02:05 ए एम से 03:38 ए एम, मार्च 04
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 12:28 पी एम से 01:59 पी एम
- गुलिक काल- 03:31 पी एम से 05:02 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 04:56 पी एम से 05:45 पी एम
- राहुकाल- 05:02 पी एम से 06:33 पी एम
- ज्वालामुखी योग- 09:16 पी एम से 10:42 पी एम
- भद्रा- 10:36 ए एम से 09:16 पी एम
- भद्रा का वास- स्वर्ग में
- दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
क्रीड़ा में – 09:16 पी एम तक, फिर कैलाश पर.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


