नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में बंपर फायदा, वृषभ राशि वालों के लिए खास है आज का दिन
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के आज बिजनेस में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आ…और पढ़ें
आज का वृषभ राशिफल.काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. आज आप मानसिक रूप में थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज परिस्तिथियां जैसी भी हों, आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आप लेन देन को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने काम को विस्तार दे सकते हैं. आज आपके बिजनेस में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आज आप ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. बात निवेश की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा भूलकर भी इन्वेस्ट न करें. वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है.
आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज शानदार रहने वाली है.आज आपको आपके पार्टनर से अचानक कोई तोहफा भी मिल सकता है. जो लोग सिंगल हैं, वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जरुर जाएं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
आज वृषभ राशि वाले करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातको को पीले रंग के कपड़े धारण करने चाहिए इससे उनके कुंडली में गुरु ग्रह की स्तिथि मजबूत होगी औऱ आपको आर्थिक फायदा भी होगा.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


