नौकरी में प्रमोशन, आर्थिक लाभ…मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास है आज का दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 08 August 2025: मिथुन राशि वालों के आज का दिन बेहद शुभ है. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. वहीं आर्थिक लाभ मिलेगा. बिजनेस में तरक्की मिलने की संभावना है.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास में बढ़ोतरी होगी. घर में आज खुशियों का माहौल बना रहेगा. आज अपने वैवाहिक जीवन को खुशियों से भरने के लिए जीवनसाथी के साथ चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज प्रेमी से दिल की बात कहना या शादी की बात करना काफी अच्छा और सुखद रहेगा. आज प्रेमी के साथ अपने परिजनों से मिलना भी आपके लिए सकारत्मक रहने वाला है. जो जातक अविवाहित हैं उनके परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. कोशिश करें कि आज अपनी वाणी और खुद पर नियंत्रण रखें.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का आर्थिक लाभ लेकर आया है. जो जातक व्यापार दुकान आदि चलाते हैं उन्हें उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. व्यापार को बढ़ाने के लिए आपने जो भी रणनीति तैयार की है वह आज काम आएगी और बड़ा ऑर्डर पूरा करने पर आपको आर्थिक लाभ होगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सीनियर या बॉस द्वारा दिया हुआ टास्क आप समय से पहले कर लेंगे, जिसके बाद ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. नौकरी में प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी होने के संकेत से आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी. आज किसी डील में अटका हुआ पैसा आपकी मेहनत के कारण वापस मिलने के योग है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें


