नवरात्रि के पांचवे दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों को माता की कृपा स
Last Updated:
23 March Lucky Rashifal: कल 23 तारीख और दिन सोमवार है और इस दिन मां दुर्गा की पांचवी शक्ति मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाएगी. चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो सिंह, तुला, मीन समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इन राशियों का धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं सोमवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
Daily Lucky Horoscope 23 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है और इस दिन मां दुर्गा की पांचवी शक्ति स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही कल सोमवार के दिन चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि वृषभ पर संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन सभी कार्य सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि नामक शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा सिंह, तुला, मीन समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशि वालों के कल माता की कृपा से काफी समय से अटके कार्य पूरे होंगे और रोजगार मिलने की संभावना भी बन रही है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मेष राशि वालों को माता रानी की कृपा से कई समस्याओं से राहत मिलेगी. शुभ योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आपकी दोस्ती ऐसे लोगों से हो सकती है, जिनकी सोच आपसे अलग है. उनके अलग-अलग अनुभव आपको बिजनेस या काम में अच्छी सफलता दिलाएंगे. अगर आप काफी समय से मकान तथा वाहन खरीदना चाहते हैं तो कल इस दिशा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं और आप काम की जगह पर अपनी बात साबित करने की कोशिश करेंगे.
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मिथुन राशि वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं. शुभ योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा. परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियां आ सकती हैं, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा. लव लाइफ वाले कल पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो कल का दिन बेहतर रहेगा.
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. शुभ योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और माता रानी की कृपा से एक एक करके सभी कार्य बनते चले जाएंगे. सिंह राशि वालों के परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ किया गया मजाक उन्हें परेशान कर सकता है, आप माफी मांगकर सुलह करने की कोशिश कर सकते हैं. आपके अंदर समझदारी बढ़ेगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चीजों को लेकर गंभीरता नजर आएगी.
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन तुला राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. बिजनेस को लेकर चल रही चिंता दूर होगी और माता रानी की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. तुला राशि वालों को कई स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और अपने काम का विस्तार भी कर सकते हैं. नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे. दूसरों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करेंगें और अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करेंगे, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा.
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मीन राशि वालों की कई समस्याएं दूर होंगी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका भी मिलेगा. अपनों की मदद से आप जिंदगी में कुछ नए बदलाव ला सकते हैं, ये बदलाव आपकी पर्सनैलिटी में भी सुधार के तौर पर दिखेंगे. इस समय कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी होने की संभावना है. किसी दोस्त से अचानक पैसे मिलने से रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. परिवार की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे, अगर समस्याएं गंभीर हैं, तो सबके साथ मिलकर हल निकालें. अगर आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह कल पूरा हो सकता है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


