नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रहों का गजब संयोग, कुंभ समेत इन 5 राशियों को हर सुख की होगी प्र
Last Updated:
21 March Lucky Rashifal: कल 21 तारीख और दिन शनिवार है और इस दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी. चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कुंभ समेत 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इन राशियों को माता रानी की कृपा से हर सुख की प्राप्ति होगी और किसी नई जगह जाने को मिलेगा. आइए जानते हैं शनिवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
Daily Lucky Horoscope 21 March 2026: कल चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही कल शनिवार के दिन चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष पर संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन बुध कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं और इंद्र योग, शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग समेत कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का लाभ कर्क, कन्या, कुंभ समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशि वालों को कल माता की कृपा से धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे और कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और घरेलू परेशानियां एक एक करके माता रानी की कृपा से दूर होती जाएंगी. अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है, आपको इस सौदे से अच्छा फायदा मिलेगा. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कर्क राशि वालों को दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. कर्क राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होंगी और किसी प्रतिष्ठित रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है. नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कन्या राशि वालों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और भाग्य का साथ मिलने मिलने से मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और जरूरी चीजों पर एक दूसरे का साथ भी मिलेगा. इस राशि के कुछ जातक कल माता-पिता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात भी हो सकती है. अगर आप विवाह बंधन में बंधने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए अच्छा होगा. नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए माता की कृपा से तरक्की होगी.
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन वृश्चिक राशि वालों को कई फायदे होते नजर आ रहे हैं. अगर आपने पहले कभी निवेश किया है तो कल आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो कल का दिन आपके लिए राहत ला सकता है. नौकरी पेशा जातक कल करियर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और अपनी क्षमताओं का सदुपयोग कर सकेंगे. सिंगल जातकों की कल किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं.
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 मार्च का दिन
कल चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कुंभ राशि वालों को कल झुकाव धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगा और आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बनाएंगे. माता रानी की कृपा से कल आप सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज की खरीदारी कर सकते हैं और आपके आसपास सकारात्मक माहौल रहेगा. ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां एक एक करके दूर होती जाएंगी. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


