नए साल में…नया घर या नई कार के मालिक बनेंगे ये 4 राशि वाले, शुक्र की विशेष कृपा से बदलेगी जिंदगी!
देवघर: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर का महीना साल का अंतिम महीना माना जाता है. इसके बाद नए साल की शुरुआत होती है. इस बार साल 2025 ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से कई राशि वालों के लिए नकारात्मक तो कई राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. 12 राशियों में से ऐसी 4 राशियां हैं, जिनपर शुक्र देव की विशेष कृपा होने वाली है और वे नए साल में भूमि-भवन-वाहन का सुख प्राप्त कर सकेंगे.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि कुछ दिनों में नया साल यानी 2025 की शुरुआत होने वाली है. वहीं, हर व्यक्ति का एक सपना जरूर होता है कि उसका अपना एक आशियाना हो, कार हो, जमीन हो. ऐसे ही चार राशियों के जातकों की इच्छाएं 2025 में पूर्ण हो सकती हैं. शुक्र की इन पर विशेष दृष्टि रहेगी, जिससे फ्लैट, जमीन खरीदने का योग रहेगा.
ये हैं वो चार भाग्यशाली राशियां
वृषभ: इस राशि के स्वामी शुक्र ही होते हैं. ऐसे में साल 2025 में शुक्र की विशेष कृपा से वृषभ वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. लंबे समय से फ्लैट या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह कार्य सफल होने वाला है.
कर्क: इस राशि वालों के लिए साल 2025 बेहद शुभ रहने वाला है. शुक्र देवता कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर मेहरबान रहेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वाहन, मकान, फ्लैट खरीदने के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है.
धनु: इस राशि वालों के लिए भी साल 2025 में शानदार रहने वाला है. अगर जमीन, फ्लैट या वाहन में पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आर्थिक लाभ का योग बन रहा है. अपना नया घर का सपना देख रहे धनु राशि वाले प्रयास करें इस साल सफलता जरूर मिलेगी.
मकर: इस राशि के जातकों के लिए भी साल 2025 शुभ रहने वाला है. शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति के बाद इस साल इस राशि को कई बड़े लाभ होते दिख रहे हैं. जमीन, फ्लैट, वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं तो नया साल बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है.
FIRST PUBLISHED : December 19, 2024, 09:35 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


