धन, संपत्ति और खुशियों के लिए होलाष्टक से पहले कर लें ये खास उपाय, रातों रात बदल जाएगी किस्मत
Last Updated:
रंगों के पर्व होली से पहले लगने वाला होलाष्टक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संवेदनशील समय माना जाता है. इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय आत्मचिंतन और विशेष साधना के लिए उपयुक्त बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि होलाष्टक शुरू होने से पहले किए गए कुछ पारंपरिक उपाय धन लाभ के मार्ग खोल सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में…
24 फरवरी से होलाष्टक लगने वाले हैं, जो हर वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के आठ दिन आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं इसलिए मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों में मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं, लेकिन आध्यात्मिक साधना और विशेष उपायों के लिए यह समय प्रभावी होता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलाष्टक शुरू होने से पहले अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो धन संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. साथ ही पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं धन, संपत्ति और खुशियों के लिए कौन से उपाय करें…
उपाय करने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूखे कुएं के पास जाकर एक दीपक जला दें, ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनना शुरू हो जाते हैं. ध्यान रखें कि दीपक हमेशा शाम या रात के समय ही जलाएं और दीपक जलाने के बाद पीछ मुड़कर ना देखें.
पीपल का यह उपाय बेहद लाभकारी
होलाष्टक से पहले पीपल पर जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. जल चढ़ाने के लिए लोहे लोटे में चीनी, दूध, घी मिला लें और फिर पीपल की छाया में खड़े होकर अर्पित करें. ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर होने लगेगी और जीवन में धीरे-धीरे चमत्कारी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी. साथ ही आप सफेद रंग की ध्वजा पीपल के वृक्ष पर लगा सकते हैं.
घर की देहली पर करें यह काम
होलाष्टक से पहले हर दिन सुबह घर की देहली को अच्छे साफ करें और जल में हल्दी डालकर छिड़काव करें. इसके बाद देहली के दोनों और सातिया बनाएं और उसकी पूजा करें. दोनों सातिये के उपर चावल की एक ढेरी भी बना दें. इसके बाद एक एक सुपारी लें और कलावा से बांधकर चावल की ढेरी के ऊपर अच्छे से रख दें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं.
तंत्र-मंत्र के लिए बहुत उपयोगी है यह चीज
दक्षिणावर्ती शंख तंत्र-मंत्र के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. दक्षिणावर्ती शंख को घर में पूजा के स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है और हर तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है. दक्षिणावर्ती शंख रंक को राजा तक बना देती है. शुभ योग में किया गया यह उपाय आपके जीवन को बदल सकता है.
ऐसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी लक्ष्मी मंदिर में झाड़ू का दान दे दें. साथ ही हर दिन कनकधारा स्त्रोत का पाठ जरूर करें. इसके अलावा आप अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और आपके साथ-साथ पूरे परिवार की तरक्की भी होगी.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


