धनु राशि वालों को आज होगा बड़ा आर्थिक लाभ, शादीशुदा जीवन में हो सकती है अनबन, वाणी को रखें कंट्रोल

धनु राशि वालों को आज होगा बड़ा आर्थिक लाभ, शादीशुदा जीवन में हो सकती है अनबन, वाणी को रखें कंट्रोल

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 21 february 2026: धनु राशि के जातकों को आज वाहन चलाते वक्त सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो आपको चोट-चपेट लगने की संभावना है. आप जहां नौकरी करते हैं, वहां आपको अपने सहकर्मी का सहयोग मिलेगा. जिससे आपको फायदा होगा.

Zoom

जमुई. 21 फरवरी 2026 को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा के इस बदलाव के कारण धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. आज राहु का प्रभाव भी कई राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई नई चीज करने का मौका मिलेगा. आज आप अपने कार्यस्थल पर नए आइडिया लेकर आएंगे, इसकी काफी सराहना होगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने कार्य स्थल पर मान-सम्मान बढ़ाने का मौका मिलेगा. आपके कार्य प्रणाली से लोग काफी खुश होंगे.

आज होने वाला है बड़ा धन लाभ
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा फायदा होगा. अगर आपका कोई पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है तो आज के दिन आपको वह वापस मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज शेयर संबंधी मामलों में धन लाभ हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होगा, जिससे आपकी स्थिति बदलेगी. धनु राशि के जातकों को आज इस तरह की चीजों पर नियंत्रण रखना चाहिए. खास कर आपको अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण और संयम रखना चाहिए, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

वाहन चलाते वक्त रखें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज वाहन चलाते वक्त सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो आपको चोट-चपेट लगने की संभावना है. आप जहां नौकरी करते हैं, वहां आपको अपने सहकर्मी का सहयोग मिलेगा. जिससे आपको फायदा होगा. लव राशिफल की बात करें तो आज पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और लाल वस्त्र तथा श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 21 February: मेष राशि की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगी नौकरी, वृष समेत इन 3 राशियों की आर्थित स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2026: विनायक चतुर्थी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, दोपहर तक भद्रा, जानें मुहूर्त, पंचक, अशुभ समय

You May Have Missed