धनु राशि वालों को आज मिलेगी नौकरी, बीमारी होगी ठीक, घर के दरवाजे पर करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 2 march 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्यार के मामले में भी बेहतर समय देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज परिवार में आपको किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका असर आपका अपने व्यक्तिगत रिश्ते पर भी पड़ेगा. अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो….
जमुई. 2 मार्च 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को कई चीजों में फायदा मिलने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन लाभ से लेकर कारोबार के विस्तार का मौका मिल सकता है. इसके साथ ही आज के दिन पारिवारिक मामलों में भी धनु राशि के जातकों को प्यार के मामले में भी बेहतर करने का मौका मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का व्यक्तित्व निखरेगा, जिससे आपको अपने कार्यस्थल से लेकर सामाजिक जीवन में बड़े मौके मिलेंगे. उन्होंने बताया कि आज के दिन आप मौज-मस्ती कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
आज पूरी होगी नौकरी की तलाश
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी नौकरी को लेकर काफी सकारात्मक समय देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में थे तो आज आपकी नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है. इसके साथ ही अगर आप कहीं किसी खास जगह नौकरी करना चाहते हैं तो आपको वहां नौकरी करने का मौका मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक आज अपने जीवन को काफी अनुसाशन में जीने को लेकर नियम बना सकते हैं, जिससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपका आर्थिक स्तर बदलने वाला है और आपका बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है.
आज प्यार के मामले में कमाल का होगा आपका दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्यार के मामले में भी बेहतर समय देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज परिवार में आपको किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका असर आपका अपने व्यक्तिगत रिश्ते पर भी पड़ेगा. अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज के दिन आप उस बीमारी को मात देकर वापस आएंगे, जिससे आपके परिवार में खुशियों का आगमन होगा.
उन्होंने बताया कि आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने घर के दरवाजे पर स्वस्तिक बनाना चाहिए, जिस का फायदा आपको मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 1 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


