धनु राशि वालों को आज बिजनेस में होगा बड़ा फायदा, प्यार से भी मिलने का है मौका, भोलेनाथ दिखाएंगे राह
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के जीवन में ग्रहों की दिशा से बदलाव का सामना करना पड़ेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए आज के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज के दिन आपको उसमें सफलता मिल सकती है.
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
जमुई. 23 फरवरी 2026 को पांच ग्रहों की युति से एक खास योग का संयोग बन रहा है, जिससे कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं. आज बनने वाले इस योग के कारण कई राशि के जातकों को अचानक लाभ मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहू और मंगल की युति होने वाली है, जिस कारण इन सभी राशि के जातकों के लिए आज बेहद अच्छा दिन रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा फायदा पहुंचेगा. अगर आप किसी तरह के सेल्स से जुड़ा हुआ काम करते हैं तो आपको उसमें निश्चित सफलता मिलेगी.
आर्ट से जुड़े लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कला से जुड़े कार्यों में फायदा मिलेगा. अगर आप लेखन, संगीत इत्यादि जैसे कला के क्षेत्र में हैं तो आपका नाम बड़ा होने वाला है. आपको बड़ा मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको अपने करियर में मिलेगा. आज के दिन कोई भी करार करने से पहले सावधानी बरतें. अगर आप किसी भी तरह के पार्टनरशिप पर काम करना चाहते हैं तो सावधान रहें. धनु राशि के जातकों को आज के दिन पैसे उधार देने से बचना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए.
ग्रहों की चाल से बदलेगी दिशा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के जीवन में ग्रहों की दिशा से बदलाव का सामना करना पड़ेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए आज के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज के दिन आपको उसमें सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्यार के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आपको अपने जीवन में स्पेशल वन से मिलने का मौका मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए बेहद सही रहेगा.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


