धनु राशि वालों को आज इन कार्यों में मिलेगी सफलता, सिंगल हैं तो पार्टनर से होगी मुलाकात
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 27 march 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप की तरफ प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपको कोई स्पेशल वन मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आप अगर शादीशुदा है तो अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.
जमुई. 27 मार्च 2026 के दिन सूर्य और शनि की युति होने वाली है. इसके साथ ही चंद्रमा आज अपनी स्वराशि में गोचर भी कर रहे हैं. जिस कारण आज के दिन कई बड़े ज्योतिषीय परिवर्तन होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन होने वाले इन ज्योतिषीय घटनाओं का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. आज के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में उन्हें सफलता मिलेगी. साथ ही आज उनके नेतृत्व क्षमता का विकास भी होने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातक सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होंगे, जिस कारण समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
निवेश से पहले करें यह काम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने किसी भी गोपनीय जानकारी को संभाल कर रखना चाहिए. आज आप अपना आईडिया या कोई भी जरूरी बात किसी से साझा ना करें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं या शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो आज के दिन काफी सावधानी बरतें. किसी भी तरह के काम को करने से पहले सभी कागजों पर काफी ध्यान दें. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही अगर आप किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपकी परेशानियों में भी कमी आएगी. आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे.
आज मिलने वाला है आपका प्यार
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप की तरफ प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपको कोई स्पेशल वन मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आप अगर शादीशुदा है तो अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आपके पारिवारिक जीवन में आज सुख शांति बनी रहेगी. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 4 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


